मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

by

एएम नाथ।  हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज का भी शुभारंभ किया। इस कॉलेज में चार पाठ्यक्रमों के लिए कुल 210 सीटें उपलब्ध करवाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए अकादमिक ब्लॉक से मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इससे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

चार पाठ्यक्रमों में 210 सीटें

एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज में शुरू किए गए चार पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ मेडिकल लैब साइंस की 60, बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी की 60, बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया की 60 और डायलिसिस की 30 सीटें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में चिकित्सकों के साथ-साथ प्रशिक्षित एलाइड एंड हेल्थकेयर पेशेवरों की भी अहम भूमिका है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस कॉलेज से प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक चिकित्सा महाविद्यालय की संस्थागत क्षमता को मजबूत करेगा। इससे चिकित्सा शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेशवासियों को उन्नत उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही प्रदेश में बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

चयन आयोग के आवासीय परिसर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इसके बाद 4.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्ट्रीट फूड पार्क तथा 10 करोड़ रुपये की लागत स

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 : परिक्रमा पथ पर जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को लेनी होगी अनुमति: DC मुकेश रेप्सवाल

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की होगी तैनाती, सात स्वास्थ्य टीमें संभालेंगी मोर्चा एएम नाथ। चंबा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने वार्षिक बजट 2025-26 के लिए आमंत्रित किए सुझाव

एएम नाथ। शिमला  राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्दी का सम्मान या जनता का डर?….पुलिस की वर्दी न्याय, सुरक्षा और जनता के विश्वास का प्रतीक

पुलिस की वर्दी न्याय, सुरक्षा और जनता के विश्वास का प्रतीक होती है। लेकिन जब कुछ अधिकारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हैं, तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे विभाग की प्रतिष्ठा पर...
Translate »
error: Content is protected !!