डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर ने जीती ऑवर ऑल ट्रॉफी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव आर.एम.भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट नवरोज शर्मा के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में पंजाब विश्वविद्यालय के युवा एवं विरासती मेले -2026 ज़ोन-6 (एजुकेशन–ए) के चतुर्थ एवं अंतिम दिन चारों ओर पंजाबी सभ्याचार के प्रदर्शन द्वारा जोश, मस्ती व हर्षोल्लास फैल गया I जहाँ एक तरफ गिद्दे, भंगड़े, सम्मी व झूमर की ताल पर दर्शक नाच उठे वहीं दूसरी तरफ फुलकारी, बाग, दसूती, बुनाई व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रों ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया I

इस अवसर पर सुबह के सत्र के मुख्य अतिथि मैडम ओइशी मंडल(आई.ए.एस.-सहायक कमिश्नर), विशेष अतिथि जाने माने रेडियो,टी.वी. एवं फ़िल्मी कलाकार बाल मुकुंद शर्मा,परमप्रीत सिंह (एस.डी.एम.,होशियारपुर),गुरकमल सिंह(आई.ए.एस.-सहायक कमिश्नर) तथा कुलविंदर सिंह (नायब तहसीलदार,होशियारपुर) ने फेस्टिवल का शुभारम्भ किया I

 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अविनाश राय खन्ना (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ),सुखजिंदर सिंह ऋषि (डायरेक्टर,यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट, पी.यू.,चंडीगढ़), करमजीत कौर (चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड) तथा करतार सिंह(डी.एस.पी,होशियारपुर) ने किया I

 

कार्यक्रम के अंतिम सत्र के मुख्य अतिथि विजय सांपला (भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग) तथा डॉ.जसवीरा मिन्हास (रिटायर्ड वाईस प्रिंसिपल, सरकारी कॉलेज,होशियारपुर) रहे I

अविनाश राय खन्ना ने युवा शक्ति को हमेशा जागृत रहने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दीI सुखजिंदर सिंह ऋषि ने मेले के सफल आयोजन के लिए कॉलेज की प्रशंसा करने के साथ विजयी रहे छात्रों को बधाई दी I

विजय सांपला ने विजयी रहे छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जब छात्र केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रह कर ऐसी गतिविधियों में भाग लेते हैं, तभी उनका सर्वपक्षीय विकास संभव हो पाता है I

मैडम ओइशी मंडल(पी.सी.एस.-सहायक कमिश्नर) ने छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित कियाI बाल मुकुंद शर्मा ने जीवन जीने के मूल मंत्र समझाते हुए युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया I परमप्रीत सिंह (एस.डी.एम.,होशियारपुर) ने समय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीता हुआ समय कभी वापिस नहीं आता इसलिए युवाओं के लिए समय की कद्र करना अति आवश्यक है I

प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार, सचिव आर.एम.भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट नवरोज शर्मा ने इस मेले के सफल आयोजन के लिए प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला तथा समस्त स्टाफ सदस्यों तथा छात्रों को बधाई दी I

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने ऑवर ऑल ट्रॉफी जीतने की ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस युवा एवं विरासती मेले में भाग लेने वाली सभी टीमों में से सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करके कॉलेज ने यह ट्रॉफी हासिल की है और यह भी कहा कि इस जीत का श्रेय कॉलेज प्रबंधक समिति के उचित मार्गदर्शन, कर्मठ स्टाफ तथा मेहनती छात्रों को जाता है I

इस अवसर पर मैडम शशि आनंद, प्रबंधक कमेटी सदस्य उपाध्यक्ष वाई.पी.जोशी,सचिव आर.एम.भल्ला, बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट नवरोज शर्मा, सोशल एक्टिविस्ट डॉ.सुरजीत सिंह (रिटायर्ड प्रिंसिपल), सीनेटर गुरमीत सिंह(मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वुमेन,लुधियाना), डॉ.अन्जले कुमार(प्रिंसिपल, एम.बी.बी.जी.आर.जी.सी.गर्ल्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, मंसोवाल),डॉ.भानू गुप्ता(प्रिंसिपल, जे.सी. डी.ए.वी.कॉलेज,दसूया),डॉ.रोहताश (प्रिंसिपल,संत बाबा हरी सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, माहिलपुर),डॉ.वरिंदर कौर(प्रिंसिपल,जी.टी.बी. खालसा कॉलेज,दसूया),डॉ.रंजू बाला(प्रिंसिपल,श्री.गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,बेगपुर कमलूह), सुरिंदर दीवान,डॉ.सीमा गर्ग, मीना सूद (एम.सी.), वरुण शर्मा को सम्मान सूचक चिह्न भेंट किए गए और संजीव कुमार, वरिंदर सिंह निमाणा तथा कमेटी सदस्य गौतम मेहता,रामपाल शर्मा,विजय बग्गा, परमवीर जगत, अनिल कुमार सैनी,डॉ.पिंकी कामरान, डॉ.गुलविंदर कौर,डॉ.आरती सलूजा विशेष रूप से उपस्थित थे I

अंत में विजयी रहे छात्रों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित किये गए I

· फॉल्क डांस (गर्ल्स) में डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन,होशियारपुर प्रथम, देव समाज कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,चंडीगढ़ द्वितीय तथा सरकारी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,चंडीगढ़ और मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वुमेन, लुधियाना तृतीय रहा I व्यक्तिगत इनाम में डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन,होशियारपुर की कोमलदीप प्रथम,देव समाज कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,चंडीगढ़ की मनप्रीत द्वितीय तथा पलक सूद और प्रभलीन कौर तृतीय रहे I

· फॉल्क डांस (लड़के) में बी.सी.एम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,लुधियाना प्रथम तथा जी.एच.जी.खालसा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,गुरुसर सधार द्वितीय रहा I

· भंगड़ा में श्री.गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,बेगपुर कमलूह प्रथम रहा I

· फुलकारी में जी.एच.जी.खालसा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,गुरुसर सधार प्रथम, डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन,होशियारपुर द्वितीय तथा डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर तृतीय रहा I

· एम्ब्रायडरी (बाग) में डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर प्रथम,

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले में बलतेज पन्नू ने SGPC से मांगे जवाब : सराय रजिस्टर, ₹1 लाख की मदद और महिला के लंबे समय तक ठहरने पर उठाए सवाल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का संशोधित कार्यक्रम जारी : अब 22 जनवरी को होगी वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन

होशियारपुर, 29 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी किया...
article-image
पंजाब , समाचार

चंवल कलां में लूट के ईरादे से घर में घुसे व्यकितयों ने घर में अकेली रहती 50 वर्षीय महिला की गला घोंट कर की हत्या

माहिलपुर – माहिलपुर थाना के अंर्तगत पड़ते गांव  चंबल कलां में अपने घर में रहती पचास वर्षीय महिला का शव उसके घर के भीतर बरामद हुया। अशंका जताई जा रही है कि लूट की...
Translate »
error: Content is protected !!