करवाचौथ पर हिमाचल के होटलों में 30% तक छूट : HPTDC देगा मुफ्त सरगी और पूजा थाली

by

शिमला में चांद देखने के लिए पहुंच रहे पर्यटक, दंपतियों के लिए कैंडल लाइट डिनर और विशेष पैकेज

एएम नाथ।  शिमला। करवाचौथ पर हिमाचल प्रदेश की वादियों में चांद के दीदार और खास पलों को यादगार बनाने के लिए पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने अपने होटलों की बुकिंग पर 10 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। वहीं, निजी होटल संचालक भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 30 प्रतिशत तक की छूट और विशेष पैकेज दे रहे हैं।

एचपीटीडीसी के होटलों में करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सुबह सरगी और शाम को पूजा की थाली निश्शुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

सुबह 4 बजे तक मिलेगी सरगी

निगम के अनुसार, सुबह तीन से चार बजे के बीच परोसी जाने वाली सरगी में फेणियां, फल, दूध, गुलाब जामुन और मट्ठी शामिल होंगे। इसके अलावा पूजा के लिए चावल, उड़द दाल, फूल और कुमकुम से सजी थाली भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को घर जैसा माहौल और त्योहार का विशेष अनुभव देना है।

कैंडल लाइट डिनर के विशेष पैकेज

निजी होटल और रिसॉर्ट दंपतियों के लिए विशेष करवाचौथ पैकेज पेश कर रहे हैं। इनमें रूफटॉप डाइनिंग, खुले डेक, निजी बालकनी, अलाव, लाइव संगीत और सात्विक कैंडल लाइट डिनर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन व्यवस्थाओं के जरिए दंपती होटल परिसर से ही चांद के दीदार कर व्रत खोल सकेंगे।

रिज मैदान और मालरोड पर बढ़ी रौनक

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान, स्कैंडल प्वाइंट और मालरोड पर करवाचौथ को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में महिलाएं मेहंदी, चूड़ियां, शृंगार सामग्री और पूजा का सामान खरीद रही हैं। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि विशेष छूट और त्योहार से जुड़े पैकेज पर्यटकों को आकर्षित करेंगे और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटकों को होटल बुकिंग, छूट की शर्तों और मौसम की स्थिति की जानकारी पहले ही लेने की सलाह दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद सरकार के भरोसे हिमाचल प्रदेश के विकास कार्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला ।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को हर स्तर पर मदद प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैसाखी संग लोक रंग : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 के दूसरे दिन काफ़ रैली बनी आकर्षण का केंद्र

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में पशुपालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी रोहित जसवाल।   हरोली , 12 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 के दूसरे दिन हरोली मैदान रोड़ा में आयोजित काफ़ रैली मुख्य आकर्षण का...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस टिकटों पर सचिन पायलट का रुख साफ : नजदीकी नहीं जीतने की क्षमता बनेगी आधार

2027 के विधानसभा चुनाव में साफ छवि, मेहनत और जनता के बीच पकड़ को मिलेगी प्राथमिकता, युवा चेहरों को आगे बढ़ाने पर जोर चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में...
Translate »
error: Content is protected !!