दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले विवाद : गानों में नशे और हथियारों के महिमामंडन की शिकायत

by

बाल अधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस; ‘पटियाला पैग’ समेत तीन गानों पर रोक लगाने और बच्चों को मंच पर न बुलाने की मांग

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। उनके कुछ गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों का महिमामंडन किए जाने की शिकायत पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने शिकायत की कॉपी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर को आयोग के समक्ष दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत के कुछ गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

तीन गानों पर रोक लगाने की मांग

शिकायतकर्ता ने 27 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जेब विचों फीम लब्बीया’ गानों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि इन गानों के शब्द बदलकर भी कॉन्सर्ट में गाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

बच्चों को स्टेज पर बुलाने और बुलेट बेल्ट पहनने पर आपत्ति

शिकायत में कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को मंच पर बुलाने पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। इसके अलावा छाती पर सिल्वर बुलेट बेल्ट यानी नकली कारतूसों की पट्टी पहनने और गन जेस्चर दिखाने पर भी आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन से बच्चों के बीच हिंसा को बढ़ावा देने वाला संदेश जा सकता है।

तेज आवाज और फ्लैशिंग लाइट्स पर भी चिंता

डॉ. धरेनावर ने कॉन्सर्ट में 120 डेसिबल से अधिक तेज आवाज और 5 से 30 हर्ट्ज की फ्लैशिंग लाइट्स को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से नुकसानदेह बताया है। उन्होंने अपनी शिकायत में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 2019 के आदेश और नशा मुक्त भारत अभियान का भी हवाला दिया है।

आयोग ने पुलिस को भेजी शिकायत की कॉपी

DCPCR के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्यास, सदस्य राहुल गौतम और स्वाति गुप्ता की पीठ ने शिकायत पर विचार करने के बाद इसे दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा। आयोग ने कहा कि वह बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत गठित वैधानिक निकाय है और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

दो साल बाद भारत में कर रहे हैं टूर

दिलजीत दोसांझ करीब दो साल बाद भारत में फिर से कॉन्सर्ट टूर कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2024 में दिल-लुमिनाटी टूर के तहत देश के विभिन्न शहरों में प्रस्तुतियां दी थीं। इसके बाद उन्होंने विदेशों में भी कई लाइव शो किए। दिसंबर में उनका शो मोहाली में होने की संभावना है। इसके लिए मुल्लांपुर स्थित पीसीए स्टेडियम या चंडीगढ़ में आयोजन की चर्चा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान प्रेड में शमिल होने के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियों को कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे के नेताओं ने रवाना किया

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा गढ़ी मट्टों, भंम्मियां, घागो रोड़ावाली, नैनवां, पंडोरी बीत, गढ़शंकर, पोसी, मोरांवाली, चक्क फुल्लू आदि गावों से दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियां दिल्ली के...
article-image
पंजाब

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी : पकड़ा गया ड्रग्स के साथ, कार से नकदी भी बरामद

दीनानगर। दीनानगर पुलिस ने नाके के दौरान कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 262 ग्राम हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। खास बात यह है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांगढ़ पंचायत के प्रधान को ट्रक ने कुचला : इलाज के दौरान मौत

रोहित जसवाल।  ऊना :  मेहतपुर बाजार में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बांगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सड़क किनारे खड़े होकर फोन...
article-image
पंजाब

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरे का त्यौहार: सांसद मनीष तिवारी

दशहरे के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में की शिरकत नवांशहर/बंगा/राहों, 5 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि दशहरे का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की...
Translate »
error: Content is protected !!