पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने की कवायद, खड़गे-राहुल ने बुलाई शीर्ष नेताओं की बैठक : दिल्ली में मंथन, राजा वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंधावा समेत कई नेता हुए शामिल

by

नई दिल्ली। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत करने और अंदरूनी गुटबाजी खत्म करने के उद्देश्य से कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की। इसमें पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजय इंदर सिंगला सहित अन्य नेता शामिल हुए।
बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। हाईकमान का जोर नेताओं के बीच आपसी मतभेद दूर कर एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर रहा, ताकि आम आदमी पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों को चुनौती दी जा सके।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने भी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां तेज करते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा और मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल और करतारपुर से बलकार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
चुनाव आयोग ने भी तेज की तैयारियां
इस बीच चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब में चुनावी तैयारियों की जिला स्तर पर समीक्षा पूरी कर ली है। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।
बैठकों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने तथा चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

श्री अग्र भागवत कथा का तीन दिवसीय दिव्य एवं संगीतमय आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च तक करवाया जा रहा : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजन किया जा रहा  : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष * इस अवसर पर ब्यास पीठ पंडित सचिन शास्त्री सुप्रसिद्ध अग्र भागवत कथा वाचक...
article-image
पंजाब

30 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर…. देखें सूची

चंडीगढ़ : पंजाब की मान सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए 30 PCS अधिकारियों के तबादले किए है। जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव...
article-image
पंजाब

Vastu can prove to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 13 :  Man has also been called the statue of mistakes, if a person wants to make tomorrow golden by learning from the mistakes of the past, then he will have to...
article-image
पंजाब

30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!