हिमाचल में अपराध की घटनाएं बढ़ीं, शासन-प्रशासन कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम : जयराम ठाकुर

by

ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरा; बोले- चुनावी साल में अपनी नाकामियों से ध्यान भटका रही कांग्रेस

रोहित जसवाल/ एएम नाथ।  ऊना। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऊना में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में विकास के मोर्चे पर कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है। अब चुनावी वर्ष शुरू होते ही सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने में जुट गई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता संभालने के बाद विकास कार्यों को गति देने के बजाय भाजपा और केंद्र सरकार को कोसने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने में ही समय बिताया। प्रदेश की जनता अब सरकार का असली चेहरा पहचान चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जवाब देने का मन बना चुकी है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऊना जिला मुख्यालय के एक होटल सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गोलीकांड की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन और प्रशासन कानून व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय आम लोगों को परेशान करने में लगा हुआ है। सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो रही है।

चुनाव में जनता देगी कांग्रेस को जवाब

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता को जिन उम्मीदों के साथ बदलाव की अपेक्षा थी, वे पूरी नहीं हुई हैं। सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय विपक्ष और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने में लगी हुई है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के कामकाज का हिसाब करेगी और उसे सत्ता से बाहर करने का फैसला लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जब देश पर संकट आता है तो भाई बहन देश छोड़ भाग जाते है: मुख्यमंत्री योगी

सलोह (हरोली) : काग्रेस का साथ देना देश के साथ खिलवाड़ करना है। काग्रेस ने कशमीर में 370 धारा लगाकर देश में आतंकवाद की जड़ लगा दी थी और जव भाजपा को आपने अवसर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा सुधारों के लिए प्रदेश सरकार ने यूनेस्को के साथ समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरित

एएम नाथ। शिमला : राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 साल के जश्न के दौरान मंच से बोले बड़बोले नेताओं के दावे का क्या हुआ :सरकार के बड़े- बड़े चैलेंज और दावे फिर हवा-हवाई साबित हुए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांगी में ताजा बर्फबारी (हिमपात) – शेष दुनिया से टूटा संपर्क : प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से की भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील 

एएम नाथ। चंबा (पांगी) :   जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मंगलवार देर रात से हुई लगातार बर्फबारी के बाद घाटी मुख्यालय किलाड़ में 6 इंच के करीब ताजा हिमपात हुआ है। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!