पार्टी छोड़ने के डर से आप ने पहले ही घोषित कर दिए उम्मीदवार : राजा वड़िंग

by

दूसरी पार्टियों में जाने की आशंका वाले नेताओं को रोकने की कोशिश, पहले भी नाम घोषित कर बदलती रही है आप

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने उन नेताओं को पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने से रोकने के लिए पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिनके पार्टी बदलने की आशंका थी।

वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पहले भी ऐसा इतिहास रहा है कि पार्टी पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित करती है और बाद में उनमें बदलाव कर देती है। उन्होंने उम्मीदवारों की सूची पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें हरपाल सिंह रंधावा का नाम शामिल नहीं है। उन्होंने हरपाल चीमा जैसे नेताओं के नाम सूची में नहीं होने पर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता ने आप की पहली सूची को लेकर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेताओं के दूसरी पार्टियों में जाने का डर सता रहा है। इसी कारण कुछ नेताओं के नाम पहले ही घोषित किए गए हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की करीब दो घंटे बैठक हुई। इसमें पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जी.एस.टी. प्राप्ति में 305 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: पंजाब की मजबूत वित्तीय कार्यक्षमता को दोहराते हुए, राज्य के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि राज्य ने मई 2026 के दौरान वस्तु एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
Uncategorized , पंजाब

नतीजा शानदार : खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज की कार्याकारी प्रिसीपल प्रो. लखविंद्रजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!