‘ज्ञानेश कुमार हटेंगे, मोदी-शाह पर भी होगी कार्रवाई’, राहुल गांधी का बड़ा हमला

by

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर साधा निशाना; कहा- ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा, कानूनी कार्रवाई भी होगी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पिछले कई वर्षों से वोट चोरी की जा रही है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वोटों की चोरी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए गड़बड़ी की गई। इसके अलावा मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाने और नए नाम जोड़ने के माध्यम से भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।

मोदी और शाह पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह ने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले, लेकिन उनका कहना है कि मोदी कहीं जा नहीं सकते और अगर जाना भी चाहें तो उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद वह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के सामने खड़े होंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी तथा अमित शाह पर भी कार्रवाई होगी।

बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार से नफरत नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से कोई व्यक्तिगत नफरत नहीं है। वे अहिंसा और मोहब्बत में विश्वास रखते हैं। उनके लिए कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन देश के हर नागरिक की आवाज सबसे महत्वपूर्ण है। यह आवाज उनके धर्म से भी ऊपर है।

उन्होंने कहा कि वे किसी के खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे और न ही किसी को नुकसान पहुंचाएंगे। उनका रास्ता नफरत का नहीं, बल्कि मोहब्बत का है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान की रक्षा के लिए वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे और इसे बर्बाद करने की किसी को अनुमति नहीं देंगे।

ज्ञानेश कुमार के बिना प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी: राहुल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और युवाओं को भरोसा दिलाते हैं कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की भूमिका के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन पाते।

राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। मजदूर भी अपने अधिकारों से वंचित हैं, जबकि देश की संपत्ति दो-तीन लोगों के हाथों में सिमटती जा रही है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा भारत नहीं चाहते, जहां आर्थिक संसाधनों पर कुछ लोगों का ही नियंत्रण हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन साल से लिव इन में रह रही महिला ने कर दिया बड़ा खेल : घर लौटा व्यक्ति तो फटी रह गई आंखें

लुधियाना :  लिव इन रिलेशन में व्यक्ति के साथ रह रही महिला ने बड़ा खेल कर दिया। शातिर महिला तीन साल से व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। उसने लिव इन...
article-image
पंजाब

सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

होशियारपुर, 22 जुलाई :  पंजाब के होशियारपुर में एक दुकानदार को उसकी किराने की दुकान पर आई सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह...
article-image
पंजाब

भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर : राज्यपाल की सहमति के बाद बढ़ी हलचल

चंडीगढ़ :  पंजाब के चर्चित रंधावा आत्महत्या मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के कैबिनेट मंत्री रहे ललजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूर कर लिया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से आदमपुर तक नहर के किनारे सड़क पर हो रहे हादसों को लेकर विभिन्न संगठनों के नेताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

नहर के किनारे रेलिंग लगाने की मांग गढ़शंकर l इलाके में कार्यरत विभिन्न संगठनों, आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी रजि., डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, जीवन जागृति मंच रजि., दोआबा साहित्य सभा और कीर्ति किसान यूनियन...
Translate »
error: Content is protected !!