भाजपा के 16 विधायक अगला चुनाव नहीं जीत पाएंगे…..आरडीजी बंद होने के बावजूद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का दावा : CM सुक्खू

by

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा की चुनावी संभावनाओं को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 16 विधायक ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल कर सकें। भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है और आगामी चुनाव में पार्टी को पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस दावे को गंभीरता से लिया जाए। चुनाव परिणाम आने के बाद उनसे इस संबंध में दोबारा सवाल किया जा सकता है। भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले अपने पांच गुटों को एकजुट करने की जरूरत है। इसी कारण असम के मुख्यमंत्री को भी हिमाचल में प्रचार के लिए लाया गया है।

सुक्खू ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से कांग्रेस नेताओं पर किए जा रहे व्यक्तिगत हमलों और प्रदेश सरकार की गारंटियों पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है। रैलियों और यात्राओं के माध्यम से जनता के मुद्दों को सामने लाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने अगले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण दिया जाता है और उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा।

कांग्रेस की रैली का जिक्र करते हुए सुक्खू ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राहुल गांधी एसआईआर के माध्यम से कथित धांधली को रोकने का प्रयास कर रहे हैं और जनता ने इस मुद्दे को स्वीकार किया है। उन्होंने ईवीएम और कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी पलटवार किया।

आरडीजी बंद होने के बावजूद आर्थिक स्थिति संभालने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। केंद्र से मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) की राशि बंद होने के बावजूद सरकार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि करीब 8 से 10 हजार करोड़ रुपये की कटौती के बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति को संभाला गया है। सुक्खू ने इसकी तुलना परिवार के बजट से करते हुए कहा कि यदि किसी परिवार की 50 हजार या एक लाख रुपये मासिक आय में से 15 से 20 हजार रुपये कम हो जाएं तो बजट संतुलित करना मुश्किल हो जाता है। सरकार भी एक परिवार की तरह होती है और उसे भी सीमित संसाधनों में प्रदेश चलाना पड़ता है।

हिमाचल की संपदा को लूटने नहीं देंगे

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का मुख्य आधार प्रदेश के अपने संसाधन और संपदा हैं। सरकार इनका संरक्षण कर रही है और प्रदेश की संपदा का इस्तेमाल राज्य के हित में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हिमाचल की जो संपदा है, उस संपदा को न तो हम लूटने दे रहे हैं, न ही लूट रहे हैं और न ही लूटने देंगे। न ही लुटाएंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों का उपयोग हिमाचल को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 दिवसीय दौरे पर पहुंची शिमला : राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधानसभा...
article-image
पंजाब

नौजवान फजूल खर्च से बचे, आमदनी शुरू होते ही सेविंग पर दे धयान-परमजीत सचदेवा

लायलपुर खालसा कालेज टेक्निकल कैंपस में मयूचुअल फंड पर सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नौजवान पीढी को चाहिए कि जब उन्हे नौकरी मिल जाए तभी से सेविंग पर धयान केंद्रित करना शुरू करे और मौजूदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 262 छात्रों ने लिया भाग : शिक्षा मंत्री ने देओरी-खनेटी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की शिरकत

शिमला, 17 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई क्षेत्र के प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देओरी-खनेटी में आयोजित अंडर 14 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। शिक्षा...
article-image
पंजाब

दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले : चंडीगढ़ सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के सामने

चंडीगढ़ : सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के सामने सेक्टर 52 कजेहड़ी गांव के जंगली क्षेत्र में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले। जानकारी के मुताबिक दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!