सिरमौर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत : रातभर लापता रही 10 साल की बेटी सुबह सुरक्षित मिली

by

हादसे के बाद अंधेरे में भटककर दूसरे गांव पहुंची बच्ची, ड्रोन से भी की गई तलाश; शिलाई-रोहनाट सड़क पर हुआ हादसा

एएम नाथ।  सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बेटी रातभर लापता रहने के बाद सोमवार सुबह सुरक्षित मिल गई। हादसा शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, तहसील कार्यालय शिलाई में कार्यरत सोहन सिंह रविवार रात अपने बेटे और बेटी के साथ निजी कार में कामोटा से शिलाई जा रहे थे। भटनोल के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सोहन सिंह और उनके सात वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना रात के समय होने के कारण किसी को वाहन के खाई में गिरने का पता नहीं चला। रात करीब एक बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान पिता-पुत्र के शव बरामद हो गए, लेकिन 10 वर्षीय बेटी का कोई पता नहीं चला।

रातभर चला बच्ची की तलाश का अभियान

हादसे के बाद बच्ची के लापता होने से परिजन और ग्रामीण परेशान रहे। रात का अंधेरा और दुर्गम इलाका होने के कारण तलाश अभियान में काफी मुश्किलें आईं। परिजनों, ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने रातभर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

दूसरे गांव के खेत में सुरक्षित मिली बच्ची

सोमवार सुबह एसडीएम जसपाल के नेतृत्व में प्रशासन और ग्रामीणों ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई। काफी मशक्कत के बाद बच्ची पास के दूसरे गांव में एक खेत में सुरक्षित मिल गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वह रात के अंधेरे में घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ता भटककर दूसरे गांव पहुंच गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे पिता-पुत्र के शव

बच्ची के सुरक्षित मिलने की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे और पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत, हरिपुर में किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : भारत सरकार के “अपनी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत, चम्बा जिले के ग्राम पंचायत हरिपुर में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों में रखी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका मध्यावधि समीक्षा मिशन ने कांगड़ा में परियोजना गतिविधियों का किया निरीक्षण : चैतड़ू में किसान उत्पादक संगठनों के संयुक्त महासंघ का हुआ शुभारंभ

एएम नाथ। धर्मशाला, 5 फरवरी : बुधवार को हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) के मध्यावधि समीक्षा मिशन ने अपने दौरे के दूसरे दिन कांगड़ा जिले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली छात्रों को आग पर काबू पाने के दिए टिप्स

पट्टा मेहलोग, 7 मार्च : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में शनिवार को अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अग्निशमन विभाग बनलगी, कुठाड़, हिमाचल प्रदेश के चार सदस्यों की एक...
Translate »
error: Content is protected !!