भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं, इसलिए हिमंत को शिमला लाना पड़ा : नरेश चौहान

by

बोले- हिमाचल में समाज को बांटने की कोशिश सफल नहीं होगी; वाइल्ड फ्लावर हॉल से 35 साल में 1000 करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद

एएम नाथ।  शिमला। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। यही वजह है कि भाजपा को अपने नेताओं के बजाय असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को शिमला लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि देशभर में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठ रही है, जबकि भाजपा बड़े-बड़े झंडे देकर समानांतर प्रदर्शन खड़ा करने की कोशिश कर रही है। इससे आंदोलन कमजोर नहीं होगा, क्योंकि जनता का मूड बदल चुका है।

चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय और शिक्षित लोगों का राज्य है। यहां समाज को बांटने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल आने के बजाय मणिपुर के हालात और अरुणाचल प्रदेश से जुड़ी चीन की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।

वाइल्ड फ्लावर हॉल से 35 साल में 1000 करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद

नरेश चौहान ने वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन और प्रबंधन के लिए हुई ई-नीलामी को प्रदेश के आर्थिक हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से सरकार को 401 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा चयनित कंपनी हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

उन्होंने दावा किया कि 35 साल के समझौते से प्रदेश को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रदेश के आर्थिक हितों को प्राथमिकता देने वाली कार्यशैली का उदाहरण बताया।

किशाऊ परियोजना में हिमाचल को मिलेगा 221 मेगावाट बिजली का हिस्सा

चौहान ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश से करीब 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने और 2.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने का प्रस्ताव था। प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से अब हिमाचल प्रदेश को बिना किसी वित्तीय योगदान के 221 मेगावाट बिजली मिलेगी। इसे प्रदेश के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

आपदा राहत के 1500 करोड़ रुपये कहां गए : चौहान

मीडिया सलाहकार ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धर्मशाला में घोषित 1500 करोड़ रुपये की आपदा सहायता राशि हिमाचल प्रदेश को क्यों नहीं मिली। उन्होंने प्रदेश के अधिकारों से जुड़े करीब 8000 करोड़ रुपये के मुद्दे पर भी भाजपा नेताओं से जवाब मांगा।

चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार बीबीएमबी में अपनी हिस्सेदारी और बिजली परियोजनाओं में राज्य के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं से इन मुद्दों पर भी अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास युवाओं को सेना में टैकनीकल पोस्ट में किया जाएगा भर्ती : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में एक जागरूकता कैम्प

ऊना :देश में आईआईटी, ट्रिपल आईटी इंजीनीयरों के अलावा देश में आज आईटीआई कारीगरों की मांग वढ़ती नजर आ रही है । इसलिए मोदी सरकार का लक्ष्य गांव गांव में आईटीआई खोल कर हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हित में लिए निर्णयों से आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर हिमाचल: उप मुख्यमंत्री

रोहित राणा। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में भाजपा का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जयराम ठाकुर की मौजूदगी में निकली आक्रोश रैली, ढालपुर चौक गूंजा नारों से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज परिवार को सिर्फ वोट मांगने के लिए आती मंडी की याद : कांग्रेस को मिलेगी महिलाओं के अपमान की सजा : जयराम ठाकुर

जिस सरकार की अपनी ही गारंटी नहीं उनकी गारंटियों की बात करना अब व्यर्थ एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार महिलाओं का अपमान...
Translate »
error: Content is protected !!