पीएमजीएसवाई के शिलान्यास-उद्घाटन में सांसद को नहीं बुलाने पर भड़के प्रो. राम कुमार

by

बोले- केंद्र की गाइडलाइंस की हो रही अनदेखी, विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव कर रही कांग्रेस सरकार; मामला केंद्र के समक्ष उठाएगी भाजपा

रोहित जसवाल।  ऊना। हरोली भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रो. राम कुमार ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव करने और केंद्र सरकार की योजनाओं के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत होने वाले शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया।

प्रो. राम कुमार ने आरोप लगाया कि हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के तहत होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन समारोहों में स्थानीय लोकसभा सांसद को निमंत्रण नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कार्यक्रमों में लगाई जाने वाली शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं पर भी सांसद का नाम दर्ज नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की गाइडलाइंस के अनुसार ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद को आमंत्रित करना अनिवार्य है, लेकिन प्रदेश में इन दिशा-निर्देशों की अनदेखी हो रही है।

उन्होंने 26 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चन्द्रपुर खड्ड पर बने 60 मीटर लंबे पुल के उद्घाटन का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि पुल के शिलान्यास के समय भी स्थानीय सांसद को नहीं बुलाया गया था और उद्घाटन समारोह में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उद्घाटन पट्टिका पर सांसद का नाम तक दर्ज नहीं था।

चिंतपूर्णी में कार्यक्रम की सूचना उसी दिन देने का आरोप

प्रो. राम कुमार ने चिंतपूर्णी में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद को कार्यक्रम की सूचना उसी दिन सुबह 11 बजे भेजी गई, जबकि कार्यक्रम शाम 4 बजे निर्धारित था। उनके अनुसार, इतने कम समय पहले सूचना देना भी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है।

मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी भाजपा

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसे केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि केंद्र की योजनाओं के तहत होने वाले विकास कार्यों में निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव के बजाय सभी जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान और भागीदारी मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, महिंदर मनकोटिया, गोंदपुर जयचंद के प्रधान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लखबीर सिंह लक्की सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे पेयजल आपूर्ति बहाल करने जलशक्ति विभाग कर्मी

एएम नाथ। लाहौल  : लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल से लोकसभा चुनावों में यहां लगातार कमल अपनी खुशबू बिखेर रहा : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी कांग्रेस-भाजपा की कड़ी परीक्षा

अब जनता कितनी सुखी महसूस करती है, यह चुनाव नतीजे बताएंगे एएम नाथ। हमीरपुर  :    इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव हों या प्रस्तावित विधानसभा सीटों के उपचुनाव, 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गांव बसोली का रोहित जसवाल मर्चेंट नेवी में बना कैप्टन

लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पाया मुकाम एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के गांव बसोली रोहित जसवाल ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर मर्चेंट नेवी में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार बने नए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

एएम नाथ। शिमला : रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा ड़े दिया है। जिसे मंजूर...
Translate »
error: Content is protected !!