पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, 10 दिन में मांगा जवाब

by

चंडीगढ़ । पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए/डीआर) के भुगतान में देरी को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर अनुपालन हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया है कि 3 अगस्त के आदेश पर क्या कार्रवाई की गई। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि डीए बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसे दिवाली के तुरंत बाद सूचीबद्ध किए जाने की उम्मीद है।

वहीं, कर्मचारियों की ओर से पेश वकील ने राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए दलील दी कि जब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वैध बकाये का भुगतान नहीं किया जा रहा, तो सरकार सार्वजनिक धन से मुफ्त योजनाओं पर खर्च कैसे जारी रख सकती है। उन्होंने अदालत से इस तरह के खर्च पर रोक लगाने की मांग भी की।

वरिष्ठ अधिवक्ता सनी सिंगला ने कहा कि 3 अगस्त के आदेश के बावजूद सरकार ने न तो डीए बकाये का भुगतान किया और न ही निर्धारित अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की। इसी कारण कर्मचारियों को दोबारा अदालत का रुख करना पड़ा।

गौरतलब है कि अक्टूबर में भी हाईकोर्ट ने आदेशों का पालन नहीं होने पर मुख्य सचिव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उस दौरान अदालत ने यह सवाल भी उठाया था कि कर्मचारियों के डीए/डीआर लाभ रोके जा रहे हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों को ये लाभ मिल रहे हैं। अदालत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सरकार अपने कर्मचारियों के प्रति वित्तीय दायित्वों से पीछे नहीं हट सकती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हरियाणा

पंजाब ने मांगा चिनाब का पानी : सैनी बोले- अगली मीटिंग में आएंगे सकारात्मक परिणाम

चंडीगढ़, 9 जुलाई। सतुलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर बुधवार को नई दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब के सीएम...
article-image
पंजाब

गोल्डी ने शहर के वार्ड नंबर एक में 21 लाख से बनने वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया

गढ़शंकर :    गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर एक में मेहता फर्नीचर वाली गली की हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। समाज सेवक जगमोहन राणा...
article-image
पंजाब

सैकंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के ब्लाक स्तरीय क्विज़ मुकाबले आयोजित 

गढ़शंकर, 4 दिसंबर : सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय खोज अभियान तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, पंजाब के निर्देशानुसार, स्कूल इंचार्ज मंजीत सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

प्रदेश की मंडियों से अब तक 17 लाख 61 हजार मीट्रिक  टन धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

 खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना मंडी टांडा व मुकेरियां में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा पंजाब में धान की सुचारु खरीद, साथ-साथ लिफ्टिंग...
Translate »
error: Content is protected !!