जाहू और पलाही की झुग्गी बस्तियों में बांटे गर्म कपड़े और कंबल : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने लोगों से एकत्रित किए थे कपड़े, कंबल और रजाइयां

by
एएम नाथ।  भोरंज/सुजानपुर 06 नवंबर। पिछले महीने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा लोगों से एकत्रित पुराने गर्म कपड़ों, कंबल और रजाइयों इत्यादि को जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भोरंज के एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने जाहू की झुग्गी बस्ती में जाकर जरुरतमंद लोगों को यह सामग्री वितरित की। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान चमन लाल काकू और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।May be an image of one or more people, people smiling and tree
इसी प्रकार, सुजानपुर की उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी पलाही की झुग्गी बस्ती में रहने वाले प्रवासी श्रमिकांे को गर्म कपड़े, शॉल, कंबल और अन्य सामग्री वितरित की।
उधर, उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पिछले महीने सोसाइटी ने लोगों से उनके घरों में उपयोग के बगैर पड़े हुए पुराने गर्म कपड़ों, कंबल और रजाइयों इत्यादि को दान करने की अपील की थी। May be an image of one or more people and treeरैडक्रॉस सोसाइटी के विशेष आह्वान पर लोगों ने भारी मात्रा में यह सामग्री दान की थी। अब इसे रैडक्रॉस की उपमंडलीय इकाइयों के माध्यम से जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

खजियार में बूथ लैवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा मतदाताओं से की वार्ता एएम नाथ। चम्बा :  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा यहां मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ है। देश में लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने जल शक्ति विभाग को दिए जलापूर्ति योजनाओं को लगातार चलाने के निर्देश

एएम नाथ।  मंडी 18 जूनः जिला के लोगों को पर्याप्त मात्रा में सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग के साथ माह अप्रैल से नियमित रूप से बैठके की जा रही है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए : गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

सोलन ; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!