ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए किया गया सम्मानित
नंगल। सीआईडी नंगल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह को उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण के लिए प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिस विभाग में उनके उत्कृष्ट कार्यों और जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदान किया गया।
सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने अपनी सेवाओं के दौरान पूरी ईमानदारी और लगन के साथ विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्यों और समर्पण को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया।
डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलना उनकी कार्यकुशलता और सेवा भावना का सम्मान है। इस उपलब्धि से उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
