रसूलपुर गांव के कई परिवार कांग्रेस और आप छोड़कर बसपा में शामिल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हलका चब्बेवाल के गांव रसूलपुर में बसपा की एक बैठक हुई, जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व मौजूदा बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट पलविंदर माना जी क्षेत्रीय प्रभारी और यशपाल क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बीएसपी पंजाब द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘पंजाब संभालो मुहिम’ के तहत नशा माफिया के खिलाफ लड़ाई को एक अच्छी पहल बताया। रसूलपुर गांव के कई परिवार कांग्रेस और आप छोड़कर बसपा में शामिल हुए। डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी के नेतृत्व में बीएसपी में शामिल हुए सभी परिवारों को एडवोकेट पलविंदर माना जी और डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी की ओर से बसपा का सिरोपा/मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बाबा साहिब जी के जन्मदिवस से संबंधित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों में राकेश किट्टी, बख्शीश भीम, चमन लाल टूटोमजारा, विक्की बंगा, बलवंत सहगल, सतपाल बंगा, राजेश भूनो, ठेकेदार हरनाम सिंह, ठेकेदार देव, बलजीत, हरजीत सिंह, कमलजीत सहित अन्य साथी व ग्रामीण मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने साबुन फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ किया रोष प्रर्दशन

सरकार व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा प्रदूषण नहीं रुका तो करेगें संघर्ष तेज गढ़शंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर बसे गांव मैहिंदवानी...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला

गढ़शंकर । जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला, जिसमें विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के अध्यक्ष मनदीप...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंभू बार्डर पर फायरिंग के विरोध में राजा वडि़ंग की अगुआई में हरियाणा भाजपा कार्यालय घेरा

चंडीगढ़ : शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की फायरिंग से घायल हुए पंजाब के किसानों का समर्थन करते हुए पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा कार्यालय का...
Translate »
error: Content is protected !!