हिमाचल में 8 दंत चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं नियमित : सरकार ने जारी किए आदेश

by
दो साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स को मिला लाभ; पे-मैट्रिक्स लेवल-18 में मिलेगा वेतन, दो साल प्रोबेशन पर रहेंगे चिकित्सक

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे आठ दंत चिकित्सा अधिकारियों (डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स) को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों और कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। 30 सितंबर 2026 तक दो वर्ष का निर्धारित अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले इन चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से नियमित किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

नियमित किए गए चिकित्सकों में मंडी जिले के सीएचसी जमनी में तैनात डॉ. श्रुति सोनी और नागरिक अस्पताल संधोल की डॉ. शबनम शामिल हैं। कांगड़ा जिले के नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर में कार्यरत डॉ. अक्षिता सिंह को भी नियमित किया गया है। वहीं, चंबा जिले के नागरिक अस्पताल डल्हौजी की डॉ. श्रेया महाजन की सेवाएं भी नियमित कर दी गई हैं।

इसके अलावा शिमला जिले के सीएचसी कुमारसैन में तैनात डॉ. कल्पना, हमीरपुर जिले के सीएचसी बिझड़ी की डॉ. सिमरन सुजान कुमारी और पीएचसी जाहू की डॉ. शबनम चौधरी तथा कुल्लू जिले के सीएचसी सैंज में कार्यरत डॉ. अंजलि को भी नियमितीकरण का लाभ मिला है।

अधिसूचना के अनुसार, नियमित किए गए सभी चिकित्सकों को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित) वेतन नियम, 2022 के तहत पे-मैट्रिक्स के लेवल-18 में वेतन मिलेगा। उन्हें वेतनमान के न्यूनतम स्तर पर रखा जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी देय होंगे।

निजी प्रैक्टिस पर रहेगा प्रतिबंध

सरकार ने नियमितीकरण के साथ सेवा संबंधी शर्तें भी स्पष्ट की हैं। 24 मई 2023 या इसके बाद नियुक्त किए गए चिकित्सा अधिकारियों को निजी प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे चिकित्सक नॉन-प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) के भी पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा सभी नियमित किए गए अधिकारियों को ज्वाइनिंग की तारीख से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन) पूरी करनी होगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे आठ दंत चिकित्सकों को अनुबंध सेवा से नियमित पद पर आने का लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सगी बुआ का बेटा ही निकला हत्या का आरोपी : हत्या में उपयोग किए पिस्टल को मुहैया करवाने वाले दो सगे भाई ग्रिफ्तार…..पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद

होशियारपुर ।   गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लापता व्यक्ति की हत्या का खुलासा : बड़े भाई-भाभी गिरफ्तार…भाई-भाभी ने मिलकर की हत्या, शव झील में फेंका

झगड़े के बाद पत्थर से सिर पर किए वार; शव चांगरू झील में फेंकने का आरोप, गोताखोर तलाश में जुटे एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के समलेटू गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला 13 सितंबर :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल की सीमावर्ती पंचायत देवगढ़ में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने माँ कामक्षा रेहाली मेला सांबर बेयोण में शिरकत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगदीजोत गुरुद्वारा भूपनगर में स्थापना दिवस पर लगाया विशाल भंडारा

अरदास के बाद झंडे की रस्म निभाई  : दूध, गंगाजल में स्नान के बाद लगाया नया झंडा, अंखड पाठ का भोग डला हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद बीबीएन, 8 मार्च (तारा)...
Translate »
error: Content is protected !!