10 महीने के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद गैंगस्टर अफरीदी इथियोपिया से भारत लाया गया

by
डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग का सरगना ए-कैटेगरी गैंगस्टर; पंजाब पुलिस ने घोषित किया था 5 लाख रुपये का इनाम, टारगेट किलिंग और फिरौती के लिए फायरिंग करवाने के आरोप

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को विदेश में छिपकर आपराधिक नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग के कथित सरगना गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया है। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद यह सफलता मिली। आरोपी पर पंजाब पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और केंद्रीय एजेंसियों का संयुक्त अभियान

पुलिस की यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) के साथ मिलकर की। अभियान में केंद्रीय एजेंसियों ने भी सहयोग दिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी विदेश में रहकर पंजाब में गैंग की गतिविधियां संचालित कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में उस पर टारगेट किलिंग, फिरौती के लिए फायरिंग और अन्य संगठित आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलवाने के आरोप हैं। पुलिस को आशंका है कि वह विदेश से ही गैंग के सदस्यों के संपर्क में रहकर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित कर रहा था।

ऑपरेशन शहीद के तहत चला अभियान

इस अंतरराष्ट्रीय अभियान को ‘ऑपरेशन शहीद’ नाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने, खुफिया सूचनाएं जुटाने और उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए कई देशों में प्रयास किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 6 नवंबर को इथियोपिया में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उसे भारत डिपोर्ट किया गया। रविवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब पुलिस की टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया और पंजाब लाया जा रहा है।35 आपराधिक मामलों में वांछित

पुलिस के मुताबिक, गुरविंदर उर्फ अफरीदी के खिलाफ पंजाब में करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पांच हत्या के मामले भी शामिल हैं। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और आर्म्स एक्ट से जुड़े आरोप हैं। पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले के लिए पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाया था। उसकी तलाश के दौरान केंद्रीय एजेंसियों, विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय किया गया। पंजाब पुलिस के लिए किसी अफ्रीकी देश से वांछित गैंगस्टर को डिपोर्ट करवाने की यह पहली बड़ी सफलता मानी जा रही है।

विदेश से गैंग नेटवर्क चलाने वालों पर शिकंजा

पंजाब पुलिस का कहना है कि विदेश में बैठकर राज्य में आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। अफरीदी की वापसी को संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। अब पंजाब में उससे पूछताछ के दौरान गैंग के नेटवर्क, वारदातों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी घोटालों की सरकार, प्रदेश की बजाये कर रही निजी विकास : खन्ना

पंजाब के विकास के लिए नहीं विनाश के लिए संभाली पंजाब की सत्ता होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ईडी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव...
article-image
पंजाब

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी : राजा वड़िंग

संगरूर, 7 अप्रैल :  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।  वे यहां पत्रकारों से बात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और कार में भीषण टक्कर : युवक-युवती की मौके पर मौत : 2 की हालत गंभीर

एएम नाथ : मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह ही एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे...
Translate »
error: Content is protected !!