24 दिन डीप फ्रीजर में रहा झोटा का शव : सामान्य स्थिति में लाने के लिए डॉक्टरों को लगे 14 घंटे

by

पीजीआई में गर्म पानी से की गई डीफ्रॉस्टिंग, पांच डॉक्टरों के बोर्ड ने साढ़े छह घंटे किया पोस्टमार्टम; गोली के प्रवेश-निकास बिंदुओं और आंतरिक अंगों की जांच

चंडीगढ़। पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम करना पीजीआई के डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती रहा। 24 दिन तक माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर डीप फ्रीजर में रखे जाने के कारण शव पूरी तरह जम चुका था। शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अनुकूल स्थिति में लाने के लिए डॉक्टरों को करीब 14 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पांच वरिष्ठ डॉक्टरों के विशेष बोर्ड ने साढ़े छह घंटे तक पोस्टमार्टम कर महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, 13 अक्तूबर से मानसा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखे गए झोटा के शव को शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया था। हालांकि, शरीर के आंतरिक अंगों और मांसपेशियों का तापमान सामान्य नहीं होने के कारण तत्काल पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका। फोरेंसिक जांच प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए मेडिकल टीम ने पहले शव को सामान्य स्थिति में लाने का निर्णय लिया।

गर्म पानी के टब में बार-बार डुबोकर की डीफ्रॉस्टिंग

शव को सामान्य तापमान के अनुकूल बनाने के लिए पीजीआई की मोर्चरी में विशेष प्रक्रिया अपनाई गई। डॉक्टरों ने शव को गर्म पानी के टब में बार-बार डुबोकर बाहर निकाला। कई घंटों तक इस प्रक्रिया को दोहराया गया, ताकि जमे हुए टिश्यू और मांसपेशियां धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकें। करीब 14 घंटे की डीफ्रॉस्टिंग के बाद शव को रातभर चार डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखा गया। शनिवार सुबह शरीर की स्थिति पोस्टमार्टम के अनुकूल होने पर मेडिकल बोर्ड ने जांच शुरू की।

गोली के प्रवेश और निकास बिंदुओं की हुई जांच

पांच वरिष्ठ डॉक्टरों के विशेष बोर्ड ने करीब साढ़े छह घंटे तक पोस्टमार्टम किया। इस दौरान गोली के शरीर में प्रवेश और बाहर निकलने के स्थान, घावों की प्रकृति और आंतरिक अंगों को पहुंचे नुकसान की बारीकी से जांच की गई। फोरेंसिक परीक्षण के लिए विसरा के नमूने भी एकत्र किए गए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न करवाई गई। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

धरना स्थल पर अंतिम दर्शन के बाद होगा अंतिम संस्कार

सेक्टर-11 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर के अनुसार, रविवार सुबह शव पीजीआई से मानसा ले जाया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस शव को पंजाब पुलिस की सुरक्षा में सौंपने से पहले पंजाब सीमा तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इसके बाद पंजाब पुलिस की निगरानी में शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

झोटा के समर्थक एवं एडवोकेट दर्शन सिंह ने बताया कि शव को पहले धरना स्थल पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच चकेरियां रोड स्थित पैतृक जमीन पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एसएसपी के तबादले की मांग पर पिता की भूख हड़ताल

पीजीआई पहुंचे झोटा के पिता भीम सिंह ने मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के तबादले की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। एडवोकेट दर्शन सिंह के अनुसार, भीम सिंह ने 5 और 6 नवंबर की दरमियानी रात से खाना नहीं खाया है।

भीम सिंह ने आरोप लगाया कि मानसा में नशे पर प्रभावी रोक नहीं लगने के कारण उनके बेटे की हत्या हुई। उन्होंने दावा किया कि एसएसपी के तबादले की मांग को लेकर कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवां के साथ हुई बैठक में भी चर्चा की गई थी।

पीजीआई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पोस्टमार्टम के दौरान पीजीआई परिसर में चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के 30 से अधिक जवान तैनात रहे। इसके अलावा सीआरपीएफ की दो टुकड़ियों ने भी सुरक्षा संभाली। सीबीआई की टीम भी मौके पर मौजूद रही। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ प्रवक्ता हरजीत सिंह भुल्लर, पूर्व सैनिक सर्व सांझी कमेटी पंजाब के अध्यक्ष गुरदीप सिंह टांडा, एडवोकेट दर्शन सिंह और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी पीजीआई पहुंचे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में 3600 हैल्थ वर्करस का हो चुका है टीकाकरण: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील करते हुए टीकाकरण करवाने के लिए कहा फेसबुक लाइव को दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को किया संबोधित होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत...
article-image
पंजाब

Congress candidate Ranjit Kumar filed

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.25 :   Additional Deputy Commissioner-cum-Returning Officer for 044-Chabbewal (SC) Vidhan Sabha Constituency Sh. Rahul Chaba receiving nomination papers of Congress Party Candidate Ranjit Kumar at local DAC on Friday, The General Observer Mr....
article-image
पंजाब

‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट’ का पंजाब का पहला सर्टिफिकेट होशियारपुर को हुआ प्राप्त

डिप्टी कमिश्नर ने माता चिंतपूर्णी चौक स्थित फल व सब्जी मंडी को दिया ‘ईट राइट फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्किट’ का सर्टिफिकेट जिला स्वास्थ्य अधिकारी की टीम व मार्किट के विक्रेताओं को इस उपलब्धि के...
article-image
पंजाब

इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत

होशियारपुर :  इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत होशियारपुर-टांडा मार्ग पर गांव नंगल कलाणा गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में गन्ने की...
Translate »
error: Content is protected !!