जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की संभावना : नवंबर के अंत में राज्य का दौरा करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

by

फरवरी के अंत या मार्च के शुरुआती दिनों में हो सकता है मतदान

चंडीगढ़। पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज होने लगी है। चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पंजाब का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान चुनाव आयोग की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी।

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक देश के पांच चुनावी राज्यों की तैयारियों की समीक्षा पूरी करने के बाद चुनाव आयोग जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में पंजाब सहित संबंधित राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इस आधार पर पंजाब में फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआती दिनों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक है। ऐसे में आयोग को निर्धारित समय सीमा से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करवानी होगी। वर्ष 2022 के चुनाव का घटनाक्रम देखें तो उस समय आयोग की टीम ने 15 और 16 दिसंबर 2021 को पंजाब का दौरा किया था। इसके करीब 24 दिन बाद 8 जनवरी 2022 को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी। उस चुनाव में 20 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए गए थे।

इस बार मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे से पहले आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें 27 और 28 अक्टूबर को पंजाब का दौरा कर चुकी हैं। इन टीमों ने चुनावी तैयारियों का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है।

राजनीतिक दलों से लेकर प्रशासन तक होगी समीक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे के दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें दलों की शिकायतें, सुझाव और मांगें सुनी जाएंगी। राजनीतिक दल निष्पक्ष चुनाव, अधिकारियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे आयोग के समक्ष रख सकेंगे।

इसके अलावा सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर जिलेवार तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था, अधिकारियों की जिम्मेदारियों और विभिन्न विभा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी में भीड़ जमा होने, अस्थाई दुकाने लगाने व लंगर पर प्रतिबंध, निजी भूमि पर अस्थाई टैंट लगाने पर भी रोक, भूमि मालिक की जिम्मेदारी होगी तय : डीसी

ऊना – हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाबा बड़भाग सिंह होली मेला 2021 के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों ने आशा किरण स्कूल में कैंप लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ऊना रोड के एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल बच्चों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेड अलर्ट : 5 NH और 1334 सड़कें बंद, 2 हजार वाहन फंसे, रेल सेवा सस्पेंड

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश जारी रही। सूबे में भारी बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। भारी बारिश के कारण रेल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के एनएसएस  यूनिट द्वारा  प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुआई में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू हुया एनएसएस कैंप शुरू होने...
Translate »
error: Content is protected !!