महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील टिप्पणियां करने वाला पंजाब से गिरफ्तार

by

परिवार की तस्वीरें और मोबाइल नंबर किए सार्वजनिक, व्हाट्सऐप पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप; साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दबोचा आरोपी

एएम नाथ। भदरोआ। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर एक महिला और उसके परिवार को बदनाम करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में नूरपुर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाम लाल निवासी शेरपुर चौक, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी ने महिला के नाम से अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए थे। इन अकाउंट के माध्यम से महिला और उसके परिवार की तस्वीरें अपलोड कर उनके साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उसे अज्ञात नंबरों से लगातार फोन आने लगे। इस वजह से महिला और उसका परिवार मानसिक परेशानी का सामना कर रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर व्हाट्सऐप के माध्यम से महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप है। इस संबंध में 26 अगस्त को पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जानकारियों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने महिला के नाम से बनाए गए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक और डिलीट करवाए हैं, ताकि आपत्तिजनक सामग्री का आगे प्रसार रोका जा सके। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कितने समय से महिला को परेशान कर रहा था और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

नूरपुर पुलिस ने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस ने चेताया कि किसी की तस्वीरों, मोबाइल नंबर या निजी जानकारी का दुरुपयोग करना, अश्लील टिप्पणियां करना और इंटरनेट के माध्यम से धमकियां देना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से परेशान किए जाने पर पीड़ितों को चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखकर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान ने नगर निगम को घेरा: सड़कों के धंसने से जान-माल को खतरा

नगर निगम की नाकामी के बीच लोगों की जिंदगी खतरे में: दीवान लुधियाना, 8 अगस्त: जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने...
article-image
पंजाब

केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों का सर्वसम्मति से चुनाव : पवन हरचंदपुरी अध्यक्ष तथा प्रोफैसर संधू वरियाणवी महासचिव चुने

गढ़शंकर : 27 सितम्बर केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों द्वारा पंजाबी भवन लुधियाना में हुए डा. तेजवंत मान की अध्यक्षता में सभा का इजलास हुआ। इस मौके पर सर्वश्री संधू वरियाणवी, भूपेन्द्र जगराओं, जोगेन्द्र...
article-image
पंजाब

प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में लहर बनती देख विपक्षी पार्टियों की उड़ी नींद-धरमिंदर टोनी

कपूरथला/दलजीत अज्नोहा : प्रदेश की राजनीति में तेजी से बदल हे हालातों के बीच शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में बन रही मजबूत तहर ने विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ा दी है।यह खुलासा शिरोमणि...
पंजाब

डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यहो ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन से की भेंट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : दिव्यांगों की भलाई के लिए काम कर रही डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने आज डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन से मुलाकात की। संगठन द्वारा किए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!