चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली सूची : 9 वार्डों में उतारे उम्मीदवार

by

वार्ड नंबर 22 से मौजूदा पार्षद अंजू कात्याल को फिर मिला टिकट, कांग्रेस और भाजपा की उम्मीदवारों की सूची का इंतजार

चंडीगढ़, 13 नवंबर। चंडीगढ़ नगर निगम के आगामी दिसंबर में होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 35 वार्डों में से 9 पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने का मौका दे दिया है।

AAP चंडीगढ़ की ओर से जारी सूची को पार्टी के चंडीगढ़ अध्यक्ष विजय पाल सिंह और चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने जारी किया। घोषित उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 22 की मौजूदा पार्षद अंजू कात्याल को दोबारा टिकट दिया गया है। वहीं वार्ड नंबर 25 से मौजूदा पार्षद योगेश ढींगरा की पत्नी राधिका ढींगरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

AAP के घोषित उम्मीदवार

  • वार्ड नंबर 1 से दिलदार सिंह

  • वार्ड नंबर 21 से गुरप्रीत कौर लड्डी

  • वार्ड नंबर 22 से अंजू कात्याल

  • वार्ड नंबर 23 से ओंकार सिंह औलख (सनी)

  • वार्ड नंबर 24 से कुलदीप कुमार

  • वार्ड नंबर 25 से राधिका ढींगरा

  • वार्ड नंबर 27 से अजीत सिंह जिंद

  • वार्ड नंबर 30 से सतनाम कौर

  • वार्ड नंबर 32 से एडवोकेट अरुण प्रभा खुर्चा

बाकी 26 वार्डों पर मंथन जारी

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं। आम आदमी पार्टी ने फिलहाल 9 वार्डों के लिए ही उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि शेष 26 वार्डों पर नामों को लेकर विचार-विमर्श जारी है। दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा की ओर से अभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। ऐसे में दोनों दलों के प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में इंतजार बना हुआ है। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी दल अपनी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास महाराज जी माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

*श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन बाबा बाल जी ऊना वाले विशेष तौर पर शामिल हुए *कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री ने मनुष्य को अपने जीवन में नाम...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस ने कहा- 3 दिन में जवाब दें : नवजोत सिद्धू के करीबी मीडिया संयोजक शैरी रियाड़ को पार्टी की सभी गतिविधियों से मुक्त कर करते हुए

चंडीगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा के बीच चल रही जुबानी जंग में यूथ कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए यूथ कांग्रेस ने सिद्धू के करीबी मीडिया संयोजक मनसिमरत सिंह उर्फ...
article-image
पंजाब

राधा स्वामी सत्संग भवन माहिलपुर में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया

माहिलपुर – माहिलपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि सोमवार को हेल्थ विभाग...
article-image
पंजाब

सड़कों को चारागाह बनने से रोकना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य : धीमान

गढ़शंकर l लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजों तक ही सीमित हो गई है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बुद्धिजीवियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई...
Translate »
error: Content is protected !!