एएम नाथ । चम्बा जिले की सलूणी पंचायत के गांव घुडेरा निवासी 100 वर्षीय बुजुर्ग जमीतू ने ईमानदारी और स्वाभिमान की ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें घर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मिली थी, लेकिन जमीतू का कहना है कि उनके पास पहले से ही रहने और बैठने योग्य मकान उपलब्ध है, ऐसे में उन्हें इस आर्थिक सहायता की आवश्यकता नहीं है। इसी भावना के साथ उन्होंने योजना के तहत मिली राशि वापस करने की बात कही।
उनकी इस सोच और ईमानदार पहल की सराहना करते हुए आज ग्राम पंचायत सलूणी के प्रधान मदन मोहन शर्मा तथा सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट प्रेम सिंह ने बुजुर्ग जमीतू को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आज के दौर में जहां हर कोई सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना चाहता है, वहीं करीब 100 वर्ष की उम्र में जमीतू द्वारा दिखाई गई ईमानदारी, संतोष और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना बेहद सराहनीय है। जमीतू ने यह साबित कर दिया कि इंसान की असली अमीरी उसके धन-दौलत में नहीं, बल्कि उसके विचारों, संस्कारों और ईमानदारी में होती है।
जमीतू ने सोमवार को आयोजित ग्रामसभा में भाग लेकर ऐलान किया कि सरकार ने उन्हें जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए चयनित किया है और मकान निर्माण के लिए उन्हें जो राशि प्रदान की जानी थी, उसे उन्होंने लेने से इंकार किया
