दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गली में भागकर बचाई जान

by
दशहरा ग्राउंड के पास चार युवकों ने किया पीछा, पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
होशियारपुर। शहर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। दशहरा ग्राउंड के पास चार युवकों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि युवक गोली लगने से बच गया और उसने पास की गली में भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।
पीड़ित की पहचान राहुल पुत्र अजीत सिंह, निवासी बहादरपुर, होशियारपुर के रूप में हुई है। राहुल ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ खाना खाने के बाद वापस लौट रहा था। जब वह फुहारा चौक के पास सब्जी मंडी के नजदीक पहुंचा तो एक्टिवा पर सवार दो युवकों और मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
राहुल के मुताबिक, जैसे ही वह दशहरा ग्राउंड के पास पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से घबराए राहुल ने तुरंत पास की गली में भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान गोली उसे नहीं लगी।
### डेढ़ सप्ताह पुराने झगड़े से जुड़ी रंजिश का आरोप
राहुल ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ सप्ताह पहले बहादरपुर चौक में उसके एक दोस्त का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय उसने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के युवक उससे रंजिश रखने लगे थे और इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।
पीड़ित ने यह भी बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके घर पर भी हमला किया गया था, लेकिन उस समय उसने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। राहुल ने हमलावरों की पहचान रितिक, जानी और हर्षित के रूप में बताई है।
### सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित से पूछताछ की गई है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राहुल का आरोपियों के साथ एक दोस्त को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच और तथ्यों की पुष्टि के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

लुधियाना, 28 सितंबर: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की 118वीं जयंती के अवसर पर सराभा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 लाख रुपये के बड़े वेतन वाली नौकरी छोड़ दी थी : IAS अधिकारी आयुष गोयल ने, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए

दिल्ली : यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिन रात एक करने पड़ते हैं, तब जाकर एक उम्मीदवार इस परीक्षा का क्लियर कर पाते हैं। वहीं कई बार इस परीक्षा में शामिल होने के...
Translate »
error: Content is protected !!