दिल्ली गुरुद्वारा बेअदबी मामला अकाल तख्त पहुंचा : बीबी रणजीत कौर ने सौंपा लिखित स्पष्टीकरण

by

डीएसजीएमसी सदस्य ने कहा- घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और पुलिस कार्रवाई में सहयोग किया; निहंग नेता ने गुरुद्वारा कमेटी पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

अमृतसर। नई दिल्ली के साहिबपुरा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की बेअदबी के मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की सदस्य बीबी रणजीत कौर ने शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना लिखित स्पष्टीकरण सौंप दिया। वह डीएसजीएमसी सदस्य रमिंदर सिंह स्वीटा के साथ अकाल तख्त सचिवालय पहुंचीं और जत्थेदार से मुलाकात की।

यह स्पष्टीकरण 18 नवंबर को अकाल तख्त सचिवालय की ओर से जारी पत्र के जवाब में दिया गया। पत्र के माध्यम से घटना को लेकर बीबी रणजीत कौर से लिखित पक्ष मांगा गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचने का दावा

बीबी रणजीत कौर ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि 17 नवंबर को वह दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय में गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के समापन समारोहों की तैयारियों संबंधी बैठक में शामिल थीं। दोपहर करीब तीन बजे उन्हें इंटरनेट माध्यम से जानकारी मिली कि साथ लगते वार्ड नंबर 28 के गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी की घटना हुई है। सूचना मिलते ही वह गुरुद्वारे पहुंच गईं।

उन्होंने कहा कि अन्य कमेटी सदस्यों और संगत के साथ मिलकर आरोपित के खिलाफ तिलक नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने में सहयोग किया। वह रात करीब 2:30 बजे तक मौके पर मौजूद रहीं।

बीबी रणजीत कौर ने स्पष्ट किया कि घटना उनके वार्ड नंबर 26 में नहीं हुई थी। वह एक सिख और दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की सदस्य होने के नाते वहां पहुंची थीं। उनके अनुसार, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले ही पुलिस को शिकायत दी जा चुकी थी और आपातकालीन नंबर 112 पर भी सूचना दी गई थी, जिसके बाद आरोपित को पकड़ा गया।

अकाल तख्त को तत्काल सूचना नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस समय उनकी प्राथमिकता संगत के रोष को शांत करना था। जत्थेदार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जत्थेदार ने उनका पक्ष ध्यानपूर्वक सुना, जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करती हैं।

निहंग नेता ने कमेटी पर लगाए लापरवाही के आरोप

दूसरी ओर, निहंग सिंह नेता जगतार सिंह, बुड्ढा दल अकाली बाबा मान सिंह 96 करोड़ी, अजीत नगर छावनी ने भी इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक व्यक्ति लगातार तीन दिन तक गुरुद्वारे में आता रहा और इस दौरान उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों के अंग अलग कर दिए। उनके मुताबिक, घटना 15 नवंबर को हुई थी, जबकि इसकी जानकारी 17 नवंबर को सामने आई।

जगतार सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा कमेटी और डीएसजीएमसी सदस्य रमिंदर सिंह स्वीटा ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि आरोपित को कमेटी सदस्यों के बजाय गुरुद्वारे के सेवादारों ने पकड़ा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित को पुलिस के हवाले करने के बजाय निहंग सिंहों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया।

जगतार सिंह के अनुसार, बाद में आरोपित को जेल भेज दिया गया और तीन दिन बाद निहंग सिंहों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को अपनी छावनी में ले जाकर सुशोभित किया, जहां वे अभी भी रखे हुए हैं।

उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी पर लापरवाही बरतने और गुरु साहिब के स्वरूपों की मर्यादा के बजाय गोलक की गिनती को अधिक महत्व देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह दावा भी किया कि गुरुद्वारा परिसर में कमेटी कर्मचारियों के पास से तंबाकू बरामद हुआ था।

गुरुद्वारों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

निहंग नेता ने कहा कि कमेटी की ओर से उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया, इसलिए वह स्वयं जत्थेदार से मिलने पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल सीसीटीवी कैमरे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

300 यूनिट बिजली मुफ्त : पंजाब में आप सरकार का बड़ा ऐलान, एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त मिलेगी बिजली

चंड़ीगढ़ (सतलुज ब्यास टाइम्स ब्यूरो) – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना एक महीने कार्यकाल पूरा होने पर पहली गरंटी पूरी करते हुऐ  300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया...
article-image
पंजाब

Ban the sale of Pregabalin

There will also be a ban on keeping without license, keeping more than the approved quantity and selling Hoshiarpur/ 02 September/Daljeet Ajnoha District Magistrate Komal Mittal, exercising the powers conferred under Section 163 of...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भगवंत मान को दे दी वॉर्निंग नितिन गडकरी ने : कानून व्यवस्था सुधार लें नहीं तो रद्द कर देंगे प्रोजेक्ट

नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। अगर इसे सुधारा...
Translate »
error: Content is protected !!