भगवंत मान को दे दी वॉर्निंग नितिन गडकरी ने : कानून व्यवस्था सुधार लें नहीं तो रद्द कर देंगे प्रोजेक्ट

by

नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। अगर इसे सुधारा नहीं जाता है तो NHAI आठ हाइवे प्रोजेक्ट रद्द कर रदेगा। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर हो रहीं हिंसक घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह चेतावनी भरा पत्र लिखा है। बता दें कि इन आठ प्रोजेक्ट की कुल लागत 14288 करोड़ है।

बता दें कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान कई जगहों पर काम रोकने के लिए हिंसक घटनाएं देखने को मिलीं। यह एक्सप्रेसवे राजधानी दिल्ली से माता वैष्णोदेवी कटरा तक बनाया जा रहा है। वहीं इसका एक हिस्सा अमृतसर तक भी जोड़ा जाना है। इंजीनियरों और कॉन्ट्रैक्टर्स पर हमले को लेकर नितिन गडकरी ने नाराजगी जाहिर की है। लुधियाना में भी एनएचएआई के अधिकारियों के धमकी दी गई है को वे इस प्रोजेक्ट में लगे स्टाफ को नुकसान पहुंचाएंगे।

नितिन गडकरी ने अपने पत्र में भूमि अधिग्रहण का भी मुद्दा उठाया है। इसके अलावा उन्होंने इस पत्र के साथ हमले की तस्वीरें भी सबूत के तौर पर भेजी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को दखल देने की जरूरत है। ऐसे में अनुरोध है कि कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएं और एफआईआर दर्ज करके दोषियों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

नितिन गडकरी ने एक महीने पहले राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की थी और आश्वासन दिया था कि कानून व्यवस्था और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों को हल किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि कानून व्यवस्था सुधारने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है बल्कि स्थिति और बदतर हो गई। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मुद्दे लंबित होने की वजह से कई जगहों पर ठेकेदारों को निशाना बनाया जाता है। अगर यही चलता रहा तो आठ हाइवे प्रोजेक्ट को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। एनएचएआई ने पहले ही तीन राजमार्ग परियोजनाओं को भूमि उपलब्ध ना होने की वजह से रद्द कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

HLMIA Hosts Knowledge Sharing Session

*Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 :  Hoshiarpur Large and Medium Industry Association (HLMIA) reinforced its commitment to driving industry growth by addressing pressing global issues. On January 15, 2025, a Knowledge Sharing Session on “Sustainability – Importance,...
article-image
पंजाब

ABVP पंजाब के डॉ. प्रशांत गौतम प्रदेश अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित और जसकरन भुल्लर प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित

चंडीगढ़ :  डॉ. प्रशांत गौतम और जसकरन भुल्लर  देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चक हाजीपुर के कबड्डी कप का पोस्टर किया रिलीज

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : गुरुद्वारा शहीदां सिंहां गांव चक हाजीपुर द्वारा 16वां कबड्‌डी कप हर साल की तरह इस साल भी 26 नवंबर रविवार को गांव के मैदान में आयोजित किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की 25 ब्लॉक समितियों में 17 पर आप, 6 पर कांग्रेस, 1पर अकाली दल तथा 1 पर भाजपा काबिज

 आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद की 4 की 4 सीटोंपर जीत दर्ज की गढ़शंकर, 18 दिसंबर: गढ़शंकर क्षेत्र की 4 जिला परिषद की सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा और ब्लाक गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!