ऊना में मंगेतर के साथ खरीदारी करने पहुंचे युवक पर हमला, दोनों के सिर पर लगे 20 टांके

by

विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग में पांच-छह युवकों ने चाकू, लोहे की रॉड और डंडों से किया वार; शिकायत पर शुभम रायजादा समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित जसवाल।  ऊना। शहर में विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित पार्किंग में एक युवक और उसकी मंगेतर पर हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर कुल 20 टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने संतोषगढ़ निवासी शुभम रायजादा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गाड़ी में बैठते समय घेरकर किया हमला

बहडाला निवासी 23 वर्षीय अनमोल राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी मंगेतर रीतू के साथ विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने आया था। खरीदारी के बाद जब दोनों पार्किंग में खड़ी अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो इसी दौरान पांच-छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।

चाकू और लोहे की रॉड से किए वार

शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों में संतोषगढ़ निवासी शुभम रायजादा भी शामिल था। आरोप है कि युवकों के पास चाकू, लोहे की रॉड और डंडे थे। उन्होंने अनमोल पर कई वार किए और उसकी मंगेतर रीतू के सिर पर भी चोट पहुंचाई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने रीतू के बाल खींचकर उखाड़ दिए और दोनों को जान से मारने की धमकियां दीं।

सफेद कार में फरार हुए हमलावर

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद रंग की कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अनमोल के दोस्त दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। अस्पताल में अनमोल के सिर पर 11 और रीतू के सिर पर नौ टांके लगाए गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने अनमोल राणा की शिकायत के आधार पर शुभम रायजादा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री पूबोवाल से करेंगे पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

रोहित भदसाली। ऊना, 13 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 14 सितम्बर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पूबोवाल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 197 बच्चे फोस्टर केयर स्पॉन्सरशिप योजना के तहत हो रहे लाभान्वित -DC जतिन लाल

बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित ऊना, 7 फरवरी – बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम सुक्खू : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के लंबित 4300 करोड़ रुपये के एरियर का मुद्दा उठाया

एएम नाथ। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा संपन्न राज्य बनाने के लिए समर्थन मांगा।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पार्षद प्रेमलता और CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निभाया वादा, सेक्टर-43 में 400 KVA ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून : सेक्टर-43 के निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में निर्बाध...
Translate »
error: Content is protected !!