मेले हमारी लोक संस्कृति और सभ्यता की पहचान : डॉ. शांडिल

by

डुमैहर-आंजी में श्री ब्रिजेश्वर मेले का समापन, 8 लाख रुपये से बने मंच और भंडारण कक्ष का किया उद्घाटन; बखेला-नेरी सड़क के लिए 2 लाख देने की घोषणा

एएम नाथ। कंडाघाट। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी समृद्ध सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। इनके माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं तथा लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

डॉ. शांडिल कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत छावशा के डुमैहर-आंजी गांव में आयोजित दो दिवसीय श्री ब्रिजेश्वर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मेला मैदान में 8 लाख रुपये की लागत से तैयार मंच और भंडारण कक्ष का लोकार्पण किया।

स्थानीय मेलों से जीवित रहती हैं परंपराएं

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित मेले मनोरंजन का साधन होने के साथ सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्थानीय मेलों की पुरानी परंपराओं को सहेजकर रखा जाए, ताकि लोक संस्कृति का संरक्षण हो और युवा पीढ़ी अपनी विरासत को बेहतर ढंग से समझ सके।

उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों तक लोक परंपराओं को पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता जरूरी है।

युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश

डॉ. शांडिल ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्हें अपनी ऊर्जा खेलकूद, सामाजिक सेवा और रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां केवल शारीरिक और मानसिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। युवाओं को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को अपनाते हुए इस विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए।

बखेला-नेरी सड़क के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा

समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बखेला से नेरी सड़क के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सोलन विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

उन्होंने कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कुश्ती ने बांधा समां

मेले के समापन समारोह में स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत छावशा के प्रधान ज्ञानचंद, ग्राम पंचायत वाकना की प्रधान प्रीति, बीडीसी सदस्य अजनेश कुमारी, छावशा के उपप्रधान कार्तिक ठाकुर, मेला समिति के प्रधान रणजीत सिंह, उपप्रधान राजेंद्र वर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओम प्रकाश शर्मा, नायब तहसीलदार ममलीग सुरेंद्र चंदेल, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी समारोह में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का प्रयास

शिमला : 10 जुलाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति नाबालिगा के साथ जबरदस्ती कर रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना -योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ : मुकेश अग्निहोत्री

योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पदोन्नति और वरिष्ठता विवाद सुलझाने के लिए आएगा नया कानून, 12 दिसंबर 2003 से लागू होंगे प्रावधान

सीएम सुक्खू ने विधानसभा में पेश किया सरकारी सेवाएं अर्हक अनुभव एवं प्रोन्नति विनियमन विधेयक-2026; पुरानी पदोन्नतियों की समीक्षा के लिए बनेगी रिव्यू डीपीसी एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं का डॉ. जनक राज ने किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डॉ. जनक राज ने पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बात करके...
Translate »
error: Content is protected !!