प्यारी बहना योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस सरकार : जय सिंह

by

28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये का इंतजार, हजारों आवेदन लंबित और लाखों खारिज

महिलाओं से फार्म भरवाए, लेकिन खाते में नहीं पहुंची राशि: सरकार पर बरसे जय सिंह

एएम नाथ। चंबा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये की राशि नहीं मिलने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद महिलाओं से आवेदन करवाने के बावजूद उन्हें योजना का पूरा लाभ नहीं दिया जा रहा है। सरकार के दावों और धरातल की स्थिति में काफी अंतर है।
जय सिंह ने कहा कि विधानसभा के हालिया सत्र में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर से योजना की वास्तविक स्थिति सामने आई है। इसके अनुसार, 1 नवंबर 2026 तक प्रदेश में योजना के तहत कुल 8,25,446 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से केवल 51,853 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 4,408 आवेदन लंबित हैं। वहीं, 7,69,185 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। इस तरह कुल प्राप्त आवेदनों में करीब 93 प्रतिशत आवेदन खारिज हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 28 लाख महिलाओं को राशि देने का दावा कर रही है, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं आज भी आर्थिक सहायता की प्रतीक्षा कर रही हैं। चंबा जिला के आंकड़े भी योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करते हैं।
जय सिंह के अनुसार, चंबा विधानसभा क्षेत्र में 21,130 महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें से 16,325 आवेदनों को ग्राम सभा की अनुमति मिली, जबकि 3,984 लंबित हैं। अब तक केवल 638 महिलाओं को 28 लाख 71 हजार रुपये का लाभ मिला है।
डलहौजी में 3,978 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 531 को ग्राम सभा की अनुमति मिली और 3,433 लंबित हैं। यहां 88 महिलाओं को 3 लाख 96 हजार रुपये दिए गए। भटियात में 9,968 आवेदनों में 2,823 स्वीकृत हुए और 7,021 लंबित हैं। यहां 389 महिलाओं को 17 लाख 55 हजार रुपये मिले हैं।
इसी तरह सलूणी में 10,586 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 63 महिलाओं को 2 लाख 83 हजार 500 रुपये का भुगतान हुआ। चुराह में 11,631 आवेदनों में 2,724 स्वीकृत हुए और 8,785 लंबित हैं। यहां 67 महिलाओं को 3 लाख 15 हजार रुपये मिले। भरमौर में 4,337 आवेदन ग्राम सभाओं को भेजे गए, जिनमें 4,220 को अनुमति मिली तथा 180 महिलाओं को 4 लाख 86 हजार रुपये का लाभ दिया गया।
जय सिंह ने प्रदेश सरकार से लंबित आवेदनों पर स्थिति स्पष्ट करने और योजना की पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द 1500 रुपये की आर्थिक सहायता जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से किए गए वादे को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों की अगुआई में गठित टीमों के जिम्मे उम्मदवारों की जीत : विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित

शिमला : प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित कर जीत दिलाने का जिम्मा सौप दिया है । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक...
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से भाषा, शास्त्री व कला अध्यापकों के भरे जाएंगे दस पद

ऊना  – प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से भाषा अध्यापक के 4, शास्त्री अध्यापक के 3 तथा कला अध्यापक के 3 पद बैच आधार पर भरे जा रहे हैं जिसके...
Translate »
error: Content is protected !!