माहिलपुर के मुख्य चौक पर दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

by
63 वर्षीय सरबजीत कौर बाजार से घर लौटते समय हुई हादसे का शिकार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

माहिलपुर। कस्बे के मुख्य चौक में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार 63 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माहिलपुर निवासी सरबजीत कौर काहलों (63), पत्नी सतपाल सिंह, अपनी एक्टिवा (पीबी-24ई-0393) पर सवार होकर बाजार से घर जा रही थीं। जैसे ही वह माहिलपुर के मुख्य चौक पर पहुंचीं तो गढ़शंकर की ओर से आ रहे ट्रक (एचपी-36एफ-9357) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों के साथ मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

फोटो कैप्शन: मृतका सरबजीत कौर काहलों की फाइल फोटो और दुर्घटनाग्रस्त वाहन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निवीर अजय सिंह राजौरी में शहीद , बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे अजय : 6 बहनों का अकेला भाई था जवान

चंडीगढ़ :   खन्ना के रामगढ़ सरदार गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हो गए। वहीं जवान की शहादत पर सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स...
article-image
पंजाब

30 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर…. देखें सूची

चंडीगढ़ : पंजाब की मान सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए 30 PCS अधिकारियों के तबादले किए है। जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल...
Translate »
error: Content is protected !!