पर्यावरण संरक्षण और एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर के लिए नए बस रूट का शुभारंभ किया। इस बस सेवा के शुरू होने से हमीरपुर, नादौन, सेरा तथा आसपास के कई गांवों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
इस नए बस रूट से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को सुविधाजनक, विश्वसनीय एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस बस सेवा से विशेष रूप से डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जोल सप्पड़ आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा रोजाना आवागमन करने वाले अन्य लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
इस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की यात्रा संबंधी परेशानियां कम होंगी, समय की बचत होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक संस्थानों तक पहुंच बेहतर बनेगी। यह पहल प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का संकल्प लिया था और इसी दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम को पेंशन, वेतन और अन्य खर्चों के कारण भारी वित्तीय दायित्वों को वहन करना पड़ता है। ऐसे में निगम की परिचालन लागत को कम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अधिक किफायती है, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दे रही है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी। आने वाले वर्षों में भी निगम के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि एचआरटीसी को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से भिन्न हैं। प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और कठिन पहाड़ी क्षेत्रों में निर्बाध परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीजल बसों की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में, जहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन तकनीकी अथवा भौगोलिक कारणों से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहां डीजल बसें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक और डीजल बसों के बीच संतुलित समन्वय स्थापित करते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी, ताकि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को बेहतर एवं निर्बाध परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जकातखाना फिश लैंडिंग सेंटर का निदेशक मत्स्य पालन विभाग ने किया औचक निरीक्षण

क्लोज सीजन की समाप्ति के बाद मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा, मछुआरों से किया सीधा संवाद एएम नाथ।  बिलासपुर, 19 अगस्त: मत्स्य पालन विभाग, हिमाचल प्रदेश के निदेशक एवं प्रारक्षी ओम कांत ठाकुर ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू बोले- मुझे शुगर नहीं : सीएम की शुगर रिपोर्ट 177 आने पर खुली पुरानी मशीनों की पोल, अब बदलेंगे 15 साल पुराने उपकरण

10 से 15 साल पुरानी एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें बदलने के निर्देश; मेडिकल कॉलेजों में 30 करोड़ तक की लागत से बनेंगी ऑटोमेशन लैब एएम नाथ।  शिमला, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला से देर रात धर्मशाला पहुंचे : सुबह होते ही एक्शन मोड में दिखे विधायक केवल सिंह पठानिया

सुधेड़ में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* एएम नाथ। शाहपुर | 31 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया देर रात शिमला से धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!