बेअदबी रोकथाम कानून पर सरकार और अकाल तख्त के बीच गतिरोध बरकरार, माहिर कमेटी फिर बैठक से नदारद**

by

तीन बार निमंत्रण के बावजूद बातचीत के लिए नहीं पहुंचे विशेषज्ञ कमेटी के सदस्य, सरकार की तालमेल कमेटी ने 27 नवंबर को चौथी बैठक के लिए भेजा न्योता**

अमृतसर।  श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी रोकथाम कानून-2026 को लेकर पंजाब सरकार और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कानून पर आम सहमति बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से गठित तालमेल कमेटी ने एक बार फिर श्री अकाल तख्त साहिब की माहिर कमेटी से बातचीत की अपील की है। सोमवार को अमृतसर के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में माहिर कमेटी का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इसके बाद सरकार की कमेटी ने 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे चौथी बैठक का निमंत्रण दिया है।

तालमेल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि तीन बार बुलाने के बावजूद माहिर कमेटी की ओर से कोई सदस्य बातचीत के लिए नहीं आया। उन्होंने कहा कि माहिर कमेटी जिस स्थान और समय पर बैठक करना चाहेगी, सरकार की कमेटी वहां पहुंचने के लिए तैयार है।

**तीन प्रयासों के बाद अब चौथी बार बातचीत की पहल**

सरकारी तालमेल कमेटी के अनुसार, 13 नवंबर को हुई अंतरिम बैठक के बाद 18 और 23 नवंबर को माहिर कमेटी के साथ बातचीत करने का प्रयास किया गया। इसके लिए सरकार के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त सचिव लखबीर सिंह के माध्यम से ईमेल और व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण भेजे गए थे, लेकिन कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ।

अब 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में बैठक प्रस्तावित की गई है। कमेटी ने दोहराया कि माहिर कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब या किसी अन्य स्थान पर बातचीत करना चाहे तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

**बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद**

सोमवार को सर्किट हाउस में गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह के प्रतिनिधि भूपिंदर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रतिनिधि ज्ञानी साहिब सिंह, एडवोकेट जनरल कार्यालय से एजी प्रीत इंदरपाल सिंह और सेवानिवृत्त जस्टिस साजिद पाल सिंह पहुंचे।

कमेटी के अन्य सदस्य पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, सेवानिवृत्त जस्टिस गुरवीर सिंह और औलख साहब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।

**कानून पर रोक लगाना कमेटी के अधिकार क्षेत्र में नहीं**

माहिर कमेटी की ओर से कानून में संशोधन पर रोक लगाने की शर्त रखे जाने संबंधी सवाल पर सेवानिवृत्त जस्टिस साजिद पाल सिंह और अन्य सदस्यों ने कहा कि कानून पर रोक लगाना तालमेल कमेटी के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी पत्र में भी ऐसी कोई पूर्व शर्त नहीं रखी गई थी। पत्र में दोनों कमेटियों के बीच तालमेल स्थापित कर कानून पर आम सहमति बनाने के निर्देश दिए गए थे। कानून में इस्तेमाल किए गए ‘कस्टोडियन’ शब्द को लेकर भी बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात कही गई थी।

अब सभी की नजर 27 नवंबर को प्रस्तावित बैठक पर टिकी है। देखना होगा कि चौथी बार दिए गए निमंत्रण पर माहिर कमेटी बातचीत के लिए पहुंचती है या दोनों पक्षों के बीच गतिरोध जारी रहता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे अवैध कब्जे: संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने कब्जाधारकों को तुरंत अवैध कब्जे छोडऩे की दे चेतावनी, कब्जा न छोडऩे वाले व्यक्तियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में सरकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आज से शुरू पवित्र मणिमहेश यात्रा, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान

मणिमहेश यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक संभालेंगे सुरक्षा यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 18 सितंबर को होगा राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान एएम नाथ। भरमौर : हिमाचल प्रदेश की कठिन और...
Translate »
error: Content is protected !!