अमेरिका भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 45 लाख ठगे…. होशियारपुर के एजेंट पर केस दर्ज

by
अमेरिका में सेटल करवाने का दिया था भरोसा, कई महीने बाद भी नहीं भेजा विदेश; पैसे मांगने पर भी नहीं लौटाए

अमृतसर। अमेरिका भेजने और वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने होशियारपुर के एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर छह, पुरहीरां, होशियारपुर के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को दी शिकायत में निशान सिंह निवासी गांव धर्मचूक ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात तेजिंदर सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला एजेंट बताते हुए उसे अमेरिका भेजने और वहां सेटल करवाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अमेरिका जाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए हामी भर दी।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग समय पर उससे कुल 45 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बावजूद न तो उसे अमेरिका भेजने की कोई कार्रवाई की गई और न ही नौकरी लगवाने का वादा पूरा हुआ। कई महीने इंतजार करने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया।

एसपी-डी की जांच के बाद दर्ज हुआ मामला

शिकायत मिलने के बाद एसपी-डी (अमृतसर देहाती) की ओर से मामले की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने तेजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पराली जलाने के आरोप में किसान विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 3 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने रेवन्यू अफसर मनीष कटारिया नोडल की शिकायत पर अपने खेतों में पराली को आग लगाने के आरोप में एक किसान जोगा सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

सीधी भर्ती द्वारा आए अध्यापकों की तरक्की रोकना निंदनीय : डीटीएफ

अध्यापकों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे गढ़शंकर : 15 सितम्बर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा मानसा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सीधी भर्ती द्वारा आए हैड टीचर, सीएचटी, बीपीईओ की तरक्की रोकने संबंधी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धर्मांतरण गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़ : दो महिलाओं समेत चार लोग गिरफ्तार

बहराइच :  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!