253 शिक्षकों की टर्मिनेशन के विरोध में गढ़शंकर में सरकार की अर्थी फूंकी

by

नोटिस रद्द कर शिक्षकों को न्याय देने की मांग, 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी

गढ़शंकर, 25 नवंबर। शिक्षा विभाग की ओर से 4161 भर्ती प्रक्रिया के तहत 253 शिक्षकों को नौकरी से हटाने के फैसले के विरोध में बुधवार को गढ़शंकर में विभिन्न शिक्षक, कर्मचारी और किसान संगठनों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टर्मिनेशन के आदेश रद्द कर प्रभावित शिक्षकों को न्याय देने और उनका भविष्य सुरक्षित करने की मांग उठाई। इस संबंध में पंजाब सरकार को मांगपत्र भी भेजा गया।

प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, 253 पीड़ित अध्यापक यूनियन, गवर्नमेंट टीचर यूनियन, डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट, 4161 मास्टर कैडर यूनियन, पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट सहित किसान संगठनों किरती किसान यूनियन और कुल हिंद किसान सभा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

साढ़े तीन साल सेवाएं देने के बाद नौकरी से हटाने पर रोष

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डीटीएफ नेता मुकेश कुमार और सुखदेव डानसीवाल, 253 पीड़ित अध्यापक यूनियन के बलकार सिंह मघाणिया, हरविंदर कौर और चंदा रानी, गवर्नमेंट टीचर यूनियन के नरेश कुमार, पेंशनर नेता बलवीर खानपुरी और सतपाल कलेर ने कहा कि शिक्षा विभाग में पिछले तीन से साढ़े तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे 253 शिक्षकों को नौकरी से हटाने का फैसला अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ प्रोफेसरों की ओर से तैयार की गई उत्तर कुंजी को रद्द करने के आधार पर इन शिक्षकों के खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सरकार से इस कार्रवाई को वापस लेने और सभी 253 शिक्षकों की सेवाएं बहाल कर उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की।

मांग पूरी नहीं हुई तो 6 दिसंबर को होगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

इस मौके पर 4161 मास्टर कैडर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप गिल और बग्गा सिंह, कुल हिंद किसान सभा के गुरनेक सिंह भज्जल, विकास मंच गढ़शंकर के कुलविंदर सिंह संघा और अवतार सिंह तथा पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट के इकबाल सिंह सपरा ने कहा कि यदि पंजाब सरकार ने जल्द इस मामले का समाधान नहीं किया तो 6 दिसंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संघर्ष में शिक्षक संगठनों के साथ अन्य जनसंगठन भी शामिल होंगे।

प्रदर्शन में विनय कुमार, जरनैल सिंह, मनजीत बंगा, मैडम सिमरजीत, मनजीत सिंह, राजू सिंह, जसविंदर सिंह, रमेश कुमार मलकवाल, संदीप कुमार, मैडम मनीषा, हरप्रीत कौर, सिमरजीत कौर, पूनम रानी, मैडम मीनाक्षी, समुंदर, प्रिंस और सारा सिद्धू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में किया गया स्थापित :देश के प्रति सर्मपण की भावना पैदा करता है तिरंगा – जिम्पा

होशियारपुर, 15 अक्टूबर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने रविवार महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर इसे देश के महान सपूत व वीर योद्धा महाराणा...
article-image
पंजाब

डॉ अमनदीप हीरा ने खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल का पद संभाला

गढ़शंकर, 26 जुलाई  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में आने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में नवनियुक्त प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने प्रिंसिपल का पदभार संभाला। डॉ अमनदीप हीरा श्री गुरु...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ DC जतिन लाल ने बिताए आत्मीय पल

रोहित भदसाली। ऊना, 10 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का...
article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा द्वारा खालसा कालेज के प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!