शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार : अनिरुद्ध सिंह

by

समरहिल में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 कॉलेजों की टीमें ले रही हैं भाग

एएम नाथ, शिमला, 28 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शनिवार को शिमला के समरहिल खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची प्रदेशभर के विभिन्न महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों स्वाभाविक हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए किया गया प्रयास है। शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों का आयोजन भी जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश में छात्राओं के बीच फुटबॉल का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। पहले यह खेल विदेशों और दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर राज्यों में अधिक लोकप्रिय था, लेकिन अब हिमाचल सहित उत्तर भारत में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही सरकार

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों में अवसर बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से धर्मशाला में खेलो इंडिया प्रतियोगिता आयोजित होना प्रस्तावित है। उन्होंने प्रदेश के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इसमें भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने समरहिल खेल मैदान को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि खेल मैदानों के रखरखाव में खिलाड़ियों और संबंधित प्रबंधन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा निदेशक संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय महिला इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में अब तक 11 टीमें पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज बीके शिवराम, शिक्षक संघ अध्यक्ष यशवंत सिंह हारटा, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह, स्पोर्ट्स ऑब्जर्वर दिग्विजय रॉनी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनएसयूआई और एसएफआई के पदाधिकारी, खिलाड़ी, कोच तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ : 30 की मौत, 60 घायल, 17 घंटे बाद पुलिस ने कबूला

महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है. 60 लोग घायल हुए हैं। जिनका कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : *राख में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित*

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवंबर :  उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत पालमपुर उपमंडल के राख में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सौ झुग्गियां सहित लाखो का समान जल कर राख, आग हादसे का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण

ऊना :  बाथू में प्रवासी मजदूरों की झुंगियो में अचानक आग लगने से कुछ ही समय मे एक सौ से ज्यादा झुंगिया में फैल गेई और देखते ही देखते एक सौ से ज्यादा झुंगिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब घोटाले पा पैसा कहां गया खुलासा करेंगे केजरीवाल बताएंगे 28 मार्च को कोर्ट में : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही। सुनीता...
Translate »
error: Content is protected !!