महिला आरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्रीय कैबिनेट का निर्णय ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

by

कहा, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र होगा अधिक सशक्त और समावेशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का जताया आभार, कहा- विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र को अधिक सशक्त, समावेशी और प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तीकरण को केवल नारों और घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी दिलाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह निर्णय इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने वाला है। इससे देश की महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को सुनिश्चित करने का यह प्रयास नारी शक्ति के सम्मान, समान अवसर और राजनीतिक सहभागिता के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और नेतृत्व की प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भूमिका मिलने से लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से निर्णय प्रक्रिया में समाज के व्यापक वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे में राजनीतिक और विधायी संस्थाओं में भी उन्हें पर्याप्त अवसर मिलना समय की आवश्यकता है। महिलाओं की क्षमता, अनुभव और नेतृत्व कौशल का उपयोग देश के विकास को नई गति दे सकता है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व बेहद जरूरी है। जब महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित स्थान मिलेगा, तभी देश का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
जयराम ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह कदम देश की नारी शक्ति के सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी को नई मजबूती देने वाला साबित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होनहार सिया के अधूरे सपने और सिसकता परिवार

एएम नाथ। सरकाघाट : सिया गुलेरिया की नृशंस हत्या की खबर जैसे ही फैली, पूरे गोपालपुर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। हर आंख नम है और लोगों के दिलों में इस जघन्य अपराध को...
हिमाचल प्रदेश

18 से 20 मार्च तक आनंदपुर साहिब रोड़ डाइर्वट

ऊना: होला मोहल्ला मेला आनंदपुर साहिब के दृष्टिगत यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊना से नालागढ़ व चंडीगढ़ जाने वाहनों के लिए यातायात 18 से 20 मार्च तक डाइर्वट किया गया...
article-image
दिल्ली , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न लग्न निकलवाया, न मुहूर्त देखा… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह, पेश की नई मिसाल

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर हेमलता के साथ किया विवाह, स्थानीय रीति-रिवाजों का भी रखा मान एएम नाथ।  शिलाई। सामाजिक रूढ़ियों और पारंपरिक आडंबरों से आगे बढ़कर शिलाई क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपग्रेड करें प्रशिक्षणार्थी: राजेश धर्माणी

आईटीआई बिलासपुर में जल रक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करने के अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 03 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
Translate »
error: Content is protected !!