होनहार सिया के अधूरे सपने और सिसकता परिवार

by

एएम नाथ। सरकाघाट : सिया गुलेरिया की नृशंस हत्या की खबर जैसे ही फैली, पूरे गोपालपुर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। हर आंख नम है और लोगों के दिलों में इस जघन्य अपराध को लेकर गहरा आक्रोश है। सिया केवल एक साधारण छात्रा नहीं थी, बल्कि वह प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का अनूठा संगम थी। छात्र राजनीति का उभरता चेहरा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली सिया सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखती थी। वह छात्र संगठन एसएफआई की गोपालपुर इकाई में उपाध्यक्ष के पद पर थी। सिया का परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों के बेहतर भविष्य के सपने बुन रहा था। उसके पिता, जोगिंद्र कुमार, घर से दूर बद्दी में ट्रक चलाकर पाई-पाई जोड़ रहे थे ताकि उनकी बेटियां पढ़-लिखकर ऊंचे मुकाम हासिल कर सकें। सिया की बड़ी बहन भी बद्दी में ही एक निजी नौकरी कर पिता का हाथ बंटा रही थी, जबकि छोटी बहन अभी अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर रही है। परिवार को उम्मीद थी कि सिया अपनी पढ़ाई पूरी कर उनके संघर्षों को कम करेगी, लेकिन एक सिरफिरे ने पूरे घर की उम्मीदें उजाड़ दीं।

—————–
सबकी चहेती थी सिया

कॉलेज में सिया एक अत्यंत अनुशासित छात्रा थी। कोई भी प्रोजेक्ट हो या शैक्षणिक गतिविधि, वह उसे समय से पहले और पूरी रचनात्मकता के साथ पूरा करती थी। उसकी सहेलियां बताती हैं कि वह पूरे ग्रुप की जान थी। उसकी हंसी और मिलनसार स्वभाव ऐसा था कि वह अजनबियों को भी अपना बना लेती थी। आज उसी हंसी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

110 नशीली गोलीयों स्मेत एक गिरफ्तार 

 गढ़शंकर- गढ़शंकर पुलिस की एक  पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान  एक नशा तस्कर  को 110  नशीली गोलीयों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसओ सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते बताया ...
article-image
पंजाब

बस्सी गुलाम हुसैन में 1101 कुण्ड का अतिरुद्र महायज्ञ हेतू भूमि पूजन 12 मई को

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ; श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर में ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसंत गिरि जी महाराज के आशीर्वाद से स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा 1101 कुण्ड का अतिरुद्र...
article-image
पंजाब

राज्यपाल से मिले सीएम भगवंत मान…..बोले- अगले दो-चार दिन में होगा कैबिनेट विस्तार

चंडीगढ़ । पंजाब में उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है. लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम चंबा ने की बैठक की अध्यक्षता : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना बारे बैठक आयोजित

योजना के तहत जिला चंबा में कुल 46 गांव : अमित मेहरा एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!