छात्रा की निर्मम हत्या….अशांत हो गया देव भूमि का मंजर : सिरफिरे ने दिया हत्या को अंजाम

by

हिमाचल की छोटी काशी के सरकाघाट में छात्रा की निर्मम हत्या

पहले बाजू पर चलाया दराट, नीचे गिरी तो गले पर किया जानलेवा वार

हत्या के बाद खेतों में जा छिपा आरोपी, ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा

दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी मंडी, आरोपी को गिरफ्तार किया

एएम नाथ। सरकाघाट (मंडी) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की तेजधार दराट से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब छात्रा रोज की तरह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया है।
मृतक छात्रा की पहचान सिया गुलेरिया (19) पुत्री जोगिंद्र कुमार, निवासी गांव नैण (गोपालपुर) के रूप में हुई है। सिया गोपालपुर कॉलेज में बी-वॉक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह जब वह बस स्टॉप की ओर जा रही थी, तो घर से महज एक किलोमीटर दूर आरोपी रिशु पटियाल (32) ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले सिया की बाजू पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद बेरहम हत्यारे ने दराट से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रिशु पास के गेहूं के खेतों में जाकर छिप गया था। ग्रामीणों ने उसे देख लिया और तुरंत पुलिस को सूचित कर चारों ओर से घेरा डाल दिया। आरोपी फतेहपुर पंचायत के थाना गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करने का आदी है और अपने ननिहाल बिरों गांव में रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार, एएसपी अभिमन्यु वर्मा और डीएसपी संजीव कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। कानून हाथ में लेने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री मात्र सफलता की गारंटी नहीं, कौशल और निरंतर सीखना भी जरूरी : धर्माणी

इंदौरा, 24 फरवरी। नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को अरनी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंडी में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष…प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर मजबूत की भारत की प्रतिष्ठा : जयराम ठाकुर

जब राज्य और केंद्र में पुनः डबल इंजन की सरकार होगी, तो प्रदेश का विकास दोगुनी तेजी से होगा कहा, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को गलत नीतियों से दो दशक पीछे धकेला एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएं, अनमोल जीवन को बचाएं: पंकज चड्ढ़ा

क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी जोगिन्दर नगर में आयोजित सड़क जागरूकता कार्यक्रम में बोले मंडलीय प्रबंधक जोगिन्दर नगर, 05 फरवरी: 15 जनवरी से 14 फरवरी तक पूरे देश भर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा...
Translate »
error: Content is protected !!