0-5 वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण को जिला ऊना में चलेगा अभियानः भावना गर्ग

by
ऊना :  जिला ऊना में 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड पंजीकरण के लिए विशेष अभियान छेड़ा जाएगा। यह बात उप-महानिदेशक (डीडीजी) यूआईडीएआई भावना गर्ग ने आज ऊना में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भावना गर्ग ने 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कैंप लगाए जाएं। इसके अलावा बच्चे की आयु 5 वर्ष तथा 15 वर्ष होने के बाद पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना भी आवश्यक है। अगर 5 वर्ष तथा 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने के दो वर्ष तक आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया जाता है, तो कार्ड डी-एक्टीवेट हो जाता है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए नाम अथवा पते में बदलाव आदि सुधार के लिए 50 रुपए की फीस ली जाती है, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होता है। अधिक शुल्क वसूले जाने पर टोल फ्री नंबर 1947 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में नवजात बच्चों का आधार पंजीकरण करने वाले डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट सुशील कुमार के प्रयासों की सराहना की।
डीडीजी भावना गर्ग ने कहा कि आधार बनवाते समय व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत डिटेल ध्यान से चैक कर लेनी चाहिए, क्योंकि आधार में नाम की स्पैलिंग में बदलाव अधिकतम दो बार किया जा सकता है, जबकि जन्मतिथि तथा जेंडर में एक ही बार बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधार को अपने मोबाइल पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। बैठक में जिला प्रबधंक डीआईसी साहिल शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस सिद्धू, सीएससी से दीपक शर्मा तथा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न पासपोर्ट और न ही था वीजा… हिमाचल में उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

एएम नाथ । सिरमौर :हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में थाना नाहन पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह: उपायुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मनाये जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को लेकर बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनेड में किया वृक्षारोपण

धर्मशाला, 18 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मनेड सी-2, सीनाल बीट, प्रखंड धर्मशाला में जंगल फल लगाओ, फसलें बचाओ के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता : क्षेत्र के विकास में संस्थाओं का रहता है महत्वपूर्ण योगदान – अनिरुद्ध सिंह

शिमला, 05 नवंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज न्यू शिमला सेक्टर-1 के छतरी वाले पार्क में ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में बतौर...
Translate »
error: Content is protected !!