भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी आप सरकार : विधायक रौड़ी

by

सरकारी अदारो में जनता को मिलेगा सम्मान
गढ़शंकर : हलका विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने दूसरा बार विधायक चुने जाने पर विभिन्न गांवों के दौरे कर ग्रामीण निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स. रौड़ी ने कहा कि हलके के लोगों के सरकारी अदारों में काम बिना भेदभाव एवं सिफारिश से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी किसी से रिश्वत की मांग करता है तो वह इसकी सूचना उन्हें तुरंत प्रदान करें।
विधायक स. रौड़ी ने बकापुर, पनाम, सिकंदरपुर, रुडक़ी खास, अलीपुर, गोलेवाल, सिंबली, धमाई, समुंदड़ा, बगवाई, इब्राहिमपुर एवं गांव रामगढ़ झूंगियां का दौरा किया।
इस मौके पर सरपंच बलदीप सिंह, राजकुमार पनाम, रेवल सिंह सोढी, जरनैल सिंह धमाई, गुरमेल सिंह बागवाई, दीप रंगीला, कीमती सिंह, सुदर्शन सिंह, बलविन्द्र कूलेवाल, नरेन्द्र सिंह चक्क सिंघा, फुटबाल कोच मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह थियाड़ा तथा मेजर सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का पालमपुर में राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ*

सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय : राजेश धर्माणी एएम नाथ। पालमपुर, 28 जून :- नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर, 28 सितंबर :  जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर व पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के...
article-image
पंजाब , समाचार

बहादुर बेटियों का किया सम्मान एसएसपी सरताज चाहल ने : दोनों बहनों ने लुटेरों का किया था बहादुरी से मुकाबला

होशियारपुर, 17 मई: एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने आज उन बहादुर बच्चियों का सम्मान किया, जिन्होंने बीते दिनों हथियार दिखा कर पैसे लूट कर भाग रहे लुटेरों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!