हिंदी शिक्षक का तबादला फूट-फूट कर रोने लगा विद्यार्थी

by

शिक्षक के प्रति प्रेम का यह वीडियो हुआ वायरल
सोलन : हिमाचल प्रदेश के कसौली से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें राजकीय उच्च पाठशाला सनावर के हिंदी शिक्षक का तबादला हो जाने पर एक विद्यार्थी फूट-फूट कर रोने लगा और उसने शिक्षक के साथ ही जाने की जिद पकड़ ली। इस वीडियो के माध्यम से यह पता चल रहा है कि छात्र का शिक्षक के प्रति कितना प्रेम है।
जानकारी के अनुसार सनावर स्कूल के हिंदी के शिक्षक देवदत्त शर्मा का तबादला दूसरे स्कूल में हो गया। यह शिक्षक सनावर स्कूल में तीन से चार वर्षों से कार्यरत थे। शिक्षक के तबादले के बारे में कक्षा के विद्यार्थियों को पता चला तो वे काफी मायूस हो गए। जबकि एक छात्र शिक्षक को देखकर रोने लग गया। शिक्षक ने रोने का कारण पूछा लेकिन छात्र बिना कुछ बताए रोता ही रहा। वहीं कक्षा में बैठे अन्य छात्रों ने बताया कि वह आपके जाने के लिए रो रहा है। कह रहा है कि मैं भी सर के साथ जाऊंगा। इस पर शिक्षक ने अगले साल फिर वापस आने की बात कही। इसके बाद शिक्षक ने उसे गले लगा लिया। शिक्षक देवदत्त शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो डाली है और बच्चों के प्रति अपना प्यार प्रकट किया है। साथ ही कहा है कि इन बच्चों के प्रेम को वह कभी नहीं भुला सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6.78 करोड़ रुपए से बनेगी ठठड – त्रिपल – मेवा सड़क : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा |  विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज त्रिपल पंचायत में विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों से मिले और जन समस्याओं को सुना। विधायक ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय संस्कृति को दर्शाती शोभा यात्रा से हुई कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत : कृषि मंत्री ने किया न्यूट्री-सीरियल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

एएम नाथ।  धर्मशाला, 28 सितम्बर। उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान धर्मशाला तक शोभा यात्रा के साथ आज कांगड़ा वैली कार्निवल का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज लेने से इंकार : डॉक्टरों ने दी ये सलाह

चंडीगढ़ :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री को अपनी ही सरकार के कानून में नहीं है भरोसा, पलट रहे आलाकमान के निर्णय कहा, न खाता न बही जो सुक्खू जी कहें वही सही से नहीं चलेगा प्रदेश एएम नाथ। धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!