सर्वे से करेगी कांग्रेस टिकट का फैसला : कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी

by

जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी कांग्रेस
शिमला :
कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी। इससे पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर टिकट बंटती रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। इसके लिए पार्टी राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सर्वे कराएगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जरूरी हुआ तो दो से तीन बार भी सर्वे कराया जा सकता है ताकि पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन कर मैदान में उतार सके। पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन करेगी और बिना पक्षपात के टिकट आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट आवंटन के बाद कोई नाराजगी जाहिर न करें क्योंकि पार्टी को हर हाल में विधानसभा चुनाव जीतना है। हिमाचल में 68 विधानसभा हल्के हैं। यहां लंबे समय से राज्य में छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कहने पर टिकट आवंटन होता रहा है।
अमूमन यह होता रहा है कि पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर दूसरे नेता बगावत कर जाते हैं। इससे विरोधी पार्टी को लाभ मिलता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मानें तो सर्वे से बगावत की गुंजाइश खत्म हो जाएगी और पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 1,619 स्कूलों में भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल, हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा

ड्रॉप, कवर एंड होल्ड’ तकनीक का प्रशिक्षण, स्कूलों में भूकंप से बचाव का अभ्यास आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान, जिलेभर के विद्यालयों में मॉक ड्रिल आयोजित एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में पहनाईं बेड़ियां, बिस्तर बगैर जमीन पर सुलाया….अमेरिका ने कर दिया दादी हरजीत कौर को डिपोर्ट …. सिख संगठनों ने जतायी कड़ी नाराजगी

चंडीगढ़ :  अमेरिका में रहने वाले सिख और प्रवासी वहां की सरकार से बेहद नाराज हैं। नाराजगी की वजह यह है कि तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक इस मुल्क में रहने वालीं...
हिमाचल प्रदेश

काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने अमृतपाल के 7 साथियों पर लगा NSA हटाया – असम से वापस लाए जाएंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार ने खालिस्तान समर्थक नेता और सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  हटाने का फैसला किया है. फिलहाल ये सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल...
Translate »
error: Content is protected !!