सरकार किसानों की आय बढ़ा कर उसे दोगुना करने के लिए प्रयत्नशील: सोम प्रकाश

by

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से करवाए गए गरीब कल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य मेहमान की शिरकत
होशियारपुर :
किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी जागरुक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य मेहमान के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ विधायक मुकेरियां श्री जंगी लाल महाजन, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद, निदेशक प्रसार शिक्षा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय श्री अशोक कुमार भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने किसानों को संबोधित करते हुए भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं(स्वच्छ भारत मिशन, पी.एम. किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आयुष्मान भारत पी.एम. जन आरोग्य योजना ) आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझी की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसानों की आय बढ़ा कर उसे दोगुना करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों के लिए संबोधन का शिमला से लाइव टैलीकास्ट किया गया, जिस दौरान प्रधानमंत्री की ओर से पी.एम. किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी आनलाइन किसानों के खातों में डाली गई।
निदेशक प्रसार शिक्षा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय श्री अशोक कुमार ने आए किसानों का स्वागत करते हुए किसान कल्याण संबंधी केंद्र की प्रसार गतिविधियों के बारे में जानकारी सांझी की। उन्होंने प्राकृतिक ोतों की संभाल, फसलों की प्रोसेसिंग व किसानों को कृषि के साथ-साथ सहायक धंधों को अपनाने पर जोर दिया।
कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य सरकारी विभागों की ओर से कृषि व प्राकृतिक स्त्रोतों संबंधी अलग -अलग स्वयंसेवी समूहों की ओर से अपनी प्रदर्शनियां भी लगाई गई। किसानों की सुविधा के लिए धान, बास्मति, मक्की के बीज, पशुओं के लिए धातां का चूरा, पशु चाट ईंट, बाईपास फैट, सब्जियों की मक्खी की रोकथाम के लिए ट्रैप व कृषि साहित्य भी उपलब्ध करवाया गया। अंत में डिप्टी डायरेक्टर प्रशिक्षण डा. मनिंदर सिंह बौंस ने आए हुए मेहमानो ं का इस सम्मेलन में आने पर आभार प्रकट किया।
इस मौके पर मुख्य वैज्ञानिक आई.सी.ए.आर. अटारी जोन डा. राजेश कुमार राणा, कृषि अधिकारी गढ़शंकर डा. सुभाष चंद्र, कृषि विकास अधिकारी माहिलपुर डा. हरप्रीत सिंह, बागवानी विकास अधिकारी हरजीत सिंह, निपुण शर्मा, हरदीप सिंह, अरुण खोसला, अवतार डांडिया, अजय खोसला, संजीव मिन्हास, राम जी दास, बलजिंदर सिंह, विक्रम सैनी, दिलजीत कौर, संजीव पंचनंगल, अवतार सिंह, इकबाल सिंह खेड़ा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों की राज्य स्तरीय रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

  गढ़शंकर – गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मिड-डे वर्कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए  डीएमएफ नेता हंस राज, सतपाल केलर, गुरमेल सिंह और मिड-डे मील नेता बलविंदर कौर लागिया, कमलजीत कौर बसियाला,...
article-image
पंजाब

12.5 किलो हेरोइन बरामद : हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर द्वारा पाकिस्तान आधारित हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को गांव कासेल से गिरफ्तार किया गया है। ...
article-image
पंजाब

50% वाला वो फार्मूला : जो हर चुनाव में बीजेपी-एनडीए को देता है बंपर जीत…तेजस्‍वी की श‍िकस्‍त देख ममता-अख‍िलेश भी टेंशन में

बीजेपी को लोग चुनावी मशीन कहते हैं, जो कभी बंद नहीं होती. बात कुछ हद तक सच भी लगती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाइन बोलते हैं, और पूरी की पूरी पार्टी उसे पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!