बहन ने भाई की करवाई हत्या : जमीन हड़पने के लालच में गई जेल

by

बंगा : जिला नवांशहर के थाना बंगा सदर के गांव सल्ल कलां में 25 मई को दिन दिहाड़े घर से बुला कर गोली चलाने के मामले में मृतक की बहन को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बहन परिवार की सारी जमीन अपने पास रखना चाहती थी और किराये के कातिलों की मदद से उसके भाई की हत्या करवाई गई।
25 मई को कथित आरोपी अमरजीत सिंह को मोटर साइकिल पर बिठा कर अपने साथ ले गया था तथा गांव से कुछ दूर ले जाकर उसे गोली मारी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उन्हें सीसीटीवी में दो आरोपी भी नजर आए हैं। जिसकी पुलिस जांच में जुटी है। परंतु पुलिस को इस मामले में अमरजीत की बहन मनदीप कौर पर भी शक था। वह कातिलों की संपर्क में थी। उसने फिरौती देकर जमीन के लिए अपने भाई का कत्ल करवा दिया। डीएसपी हरजीत सिंह ने मृतक की आरोपी बहन की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है।
गांव सल्ल कलां निवासी अमरजीत सिंह (35 वर्षीय) बुधवार को अपने घर पर मौजूद था कि मोटरसाइकिल पर दो नौजवान आए तथा दरवाजा खटखटाया। जिसे उसकी 12 वर्षीय बेटी ने खोला। नौजवानों ने अमरजीत की लडक़ी को बताया कि कैले ने उसको बुलाया है। इसके बाद अमरजीत घर से बाहर निकला तथा उसको बाइक पर लेकर वह व्यक्ति वहां से चले गए। जिसके बाद श्मशानघाट के पास उसका शव मिला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और करुणा की ताकत का उदाहरण , जो दूसरों के अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर देता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम करता है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया : 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में

फरीदकोट :   फरीदकोट कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। अदालत ने उन्हें 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में बरी कर दिया है। कोटकपूरा में एक व्यापारी को...
article-image
पंजाब

आरोपियों ने मासूम के सामने दी दर्दनाक मौत : बेटे को आया था पतंग दिलाने

बठिंडा :  गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी पर अपने बच्चे को पतंग दिलाने आए सुखराज सिंह पर गांव के ही काला सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ कृपाण एवं गंडासों से हमला...
article-image
पंजाब

हथियार और हेरोइन तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार : 2.920 किलो हेरोइन के साथ 8 हाई-एंड पिस्तौल बरामद

अमृतसर  :  स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!