ज़रूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सौगात : कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने शाम चौरासी में 61 परिवारों को 1.50 करोड़ के किए चेक वितरित

by

होशियारपुर, 29 नवंबर :  स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार बड़े निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में आज शाम चौरासी में आवास सशक्तिकरण सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 61 लाभार्थी परिवारों को मकान निर्माण हेतु चेक वितरित किए गए।

कैबिनेट मंत्री ने समारोह के दौरान 61 परिवारों को कुल 1,50,48,000 रुपए की राशि के चेक सौंपे, ताकि वे अपने कच्चे या जर्जर मकानों की जगह पक्के व सुरक्षित घर का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि पक्का मकान केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्थिरता, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव है। सरकार का मुख्य लक्ष्य यही है कि कोई भी परिवार खुले आसमान या कमज़ोर छत के नीचे जीवन न बिताए।

डॉ. रावजोत ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना हर पात्र परिवार के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से नागरिकों का सरकार पर विश्वास मजबूत होता है और समाज में समान अवसर का भाव बढ़ता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जन–कल्याण के कार्यों को बिना किसी भेदभाव के घर–घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab News : दिनदहाड़े भरे बाजदुकानदार काला गाबा की दुकान में घुसकर गोलियां से भूना : मौत …लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- ‘हम भूलते नहीं. !

जीरा :  थाना मखू से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े भरे बाजार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने युवा दुकानदार गुरचरण सिंह उर्फ काला गाबा की दुकान में घुसकर गोलियां चला...
article-image
पंजाब

जंगलों को बचाने के लिए उपयोगी साबित हो रही है पनकैंपा योजना: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने पांच गांवों के 68 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन होशियारपुर :उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जंगलों को बचाने व प्राकृतिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप नेता नितन नंदा पर फायरिंग : चंडीगढ़ के पूर्व DSP दिलशेर चंदेल पर लगे आरोप

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब आम आदमी पार्टी के नेता नितन नंदा पर फायरिंग का मामला सामने आया है। उन्हें सिर में गोली लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है ...
article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों...
Translate »
error: Content is protected !!