नाबालिग लड़के ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त,चर्चा मृतक था मूसेवाले का फैन

by

पूरा परिवार माता चिंतपूर्णी गया गया हुआ था पीछे से राजवीर ने युवक ने फंदा लगा लिया

नंगल : नया नंगल की शिवालिक कालौनी के 17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल मोर्जरी में रखवाया।

नया नंगल की शिवालिक कालौनी के 17 वर्षीय राजवीर सिंह नामक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।मिलीजानकारी के अनुसार राजवीर सिंह अपनी बहन के साथ अपने नानके घर रहता था। शुक्रवार को सुबह  परिवार के सभी सदस्य माता चिंतपूर्णी माता के माथा टेकने गए थे। पीछे राजवीर घर में अकेला था। जब देर शाम परिवार सदस्य घर वापिस आए तो उन्होंने घर में पंखे से लटकता हुआ राजवीर का शव देखा। मौके पर पुलिस ने पहुँच कर शव अपने कब्जे में ले लिया ओर नंगल अस्पताल की मोर्जरी में रखवा दिया।

पार्षद दीपक नंदा ने बताया के मृतक राजवीर सिंह अपनी बहन के साथ अपने नानके घर रहता था। 10 वर्ष पहले राजवीर के माता पिता का तलाक हो गया था। राजवीर के पिता का नाम गुरमुख सिंह व माता का नाम पूनम देवी है। मृतक राजवीर सिंह माता जालन्धर में किसी विभाग में मैनेजर की नोकरी करती है। राजवीर ने 12वी कक्षा पास की थी। परिवार सदस्यों ने माता चिंतपूर्णी से आकर ही राजवीर का शव लटकता हुआ देखा।  मुझे फोन आया तो मैंने मौके पर पहुच कर पुलिस को फोन किया। पुलिस तुरन्त पहुच गई। 

सुनने में आया के राजवीर को संगीत का शौक था।वह अपने लिखे गाने अपनी सोशल साइट पर अपलोड करता था। जिसके चलते राजवीर की मौत के बाद शहर में चर्चा छिड़ गई के राजवीर सिंह मृतक गायक मूसेवाले का फैन है। मूसेवाले की मौत से भी परेशान था। मूसेवाले का फैन होने की व ना ही मूसेवाले कि मौत से परेशान रहने की ना किसी  आधिकारी ने ओर न किसी परिवार सदस्य ने व ना ही किसी जानकार ने कोई पुष्टि नहीं की है। 

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दानिश वीर ने बताया के शिवालिक कालौनी के 17 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव कब्जे में ले लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल आत्महत्या क्यों कि इसके कारणों का पता नही चला है। आगे तफ्तीश में कारणों का पता लगाया जायेगा।

फ़ोटो:मृतक राजवीर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गऊ सेवा के लिए इकत्रित्त किये करीब सवा सौ करोड़ रु की गऊ सेंस की रकम खुर्द – वुर्द कर गई पंजाब सरकार – तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आम आदमी पार्टी सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

Land Pooling Scheme Will Shatter

Why Isn’t the Government That Claims to Eradicate Drugs Shutting Down Liquor Shops and Branches in Khuralgarh Kareempuri Hoshiarpur/ July 24/Daljeet Ajnoha :  Dr. Avtar Singh Karimpuri, President of Bahujan Samaj Party (BSP), Punjab,...
article-image
पंजाब

मोईला वाहिदपुर डाकघर बंद करने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

गढ़शंकर। गांव मोईला वाहिदपुर स्थित डाकघर को बंद अथवा किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्रवासियों और विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने रोष धरना दिया। धरने की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह की ओर से दुकानदारों के साथ की बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों कोट फतूही कस्बे के मुख्य बाजार में किरयाने की दुकान पर हुई चोरी को लेकर दुकानदारों में भारी रोष को देखते हुए डीएसपी जसप्रीत सिंह गढ़शंकर विशेष तौर पर...
Translate »
error: Content is protected !!