लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने साबुन फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ किया रोष प्रर्दशन

by

सरकार व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा प्रदूषण नहीं रुका तो करेगें संघर्ष तेज
गढ़शंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर बसे गांव मैहिंदवानी व मैहिंदवानी गुज्जरां के निवासियों ने लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर में लगे साबुन उद्योग के समक्ष सैकड़ों लोगो ने रोष धरना लगाया और गांवों में फैकट्री दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को रोकने की मांग उठाते हुए कहा कि तव तक संघर्ष जारी रहेगा जव तक प्रदूषण कंट्रोल नहीं किया जाता। इस दौरान जव लोग रोष धरना लगाने के लिए वहां पहुंचे तो साबुन फैकट्री वालों ने ऊची अवाज में डीजे लगा कर रोष प्रर्दशन में खलल डालने की कोशिश की लेकिन लोगो के विरोध के कारण पुलिस ने डीजे बंद करवाया।
इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि साबुन फैकट्री दुारा लगातार हवा, पानी प्रदूषित किया जा रहा है। जिससे निकटवर्ती गावों में बिमारियां फैलने की अशंका बड़ती जा रही है। फैकट्री के चारों और हवा बदवूदार हो गई है। रात के समय तो बुरा हाल हो जाता, सांस लेने की भी दिक्कत हो रही है। साबुन फैकट्री के संचालक गंदा पानी जमीन में कूयां खोद कर डाल रहे है। जिससे पानी भी गंदा हो रहा है। इसके ईलावा फैकट्री के चिमनी से घरों में गिरने वाली राख दो से तीन इंच तक बरामदों व छत्तों में रोजाना जमा हो जाती है। बाहर बैठना भी ग्रामीणों के लिए मुशकिल हो रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार व प्रशासन से मांग की है कि साबुन फैकट्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे और लोगो को प्रदूषण से निजात दिलाए। उन्होंने कहा कि अगर फैकट्री प्रबंधन ने प्रदूषण को कंट्रोल नहीं किया और सरकार व प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने के लिए कड़ी कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री व इंडस्ट्रियल र्बोड के चैयरमेन प्रो राम कुमार दुारा फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने को लेकर भी लोगो ने रोष जताया और कहा कि इन्हें लोगो के साथ खड़े होना चाहिए। लोग बचाओं गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष सरपंच दिलबाग सिंह नंबरदार, उपाध्यक्ष सरपंच रमेश कुमार किसाना, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, राणा शमशेर सिंह, राणा नरेश फौजी, पूर्व सरपंच दविंद्र ङ्क्षसंह, पूर्व सरपंच निर्मला देवी, पंच गुरदीप सिंह दीपा, रोशन राना, जगरूप सिंह, नंबरदार अजिंद्र सिंह, नंबरदार दर्शन सिंह, मकस्टर नरेश कुमार, कैप्टन प्रकाश चंद,गुरमेल चौधरी, कैप्टन तेलू राम, पंच हरबंस लाल, पंच गुरमेल सिंह,विजय कुमार जौली, बूटा, दीपू, सतीश कुमार आशू, बलविंदर कुमार विंदर, नरेश राणा सहित भारी संख्यां में महिलाए भी शामिल थी। इसके ईलावा कंडी संघर्ष कमेटी के महासचिव दर्शन सिंह मट्टू,कामरेड गरीब दस्स बीटन, आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य कामरेड मोहन लाल, पूर्व सरपंच गुरचैन चैनी, रविंद्र खेपड़ सरपंच कमल कटारिया, सरपंच रिक्की शर्मा, सरपंच भवीशन सिंह डल्लेवाल, सरपंच सुभाष चंद बीनेवाल, गुरमुख सिंह राणा हीरा, रविंद्र जोशी, केके बाथू आदि विशेष तौर पर प्रर्दशन का सर्मथन करने के लिए पहुंचे हुए थे।
फोटो: रोष प्रर्दशन में जुट लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल्द पूरी होगी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों की बड़ी मांग : सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से

नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सिरसा नदी पर पुल के निर्माण एवं रिनोवेशन होगी, केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पत्र के जरिए दी जानकारी रोपड़ : श्री आनंदपुर...
article-image
पंजाब

नशा करते डॉक्टर का विडीओ वायरल : मारा थप्पड़..महिला का छीना मोबाइल : मंत्री बलबीर सिंह ने दिए जांच के आदेश

जालंधर : पंजाब के जालंधर में एक डॉक्टर के नशा करने का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार के सेहत मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में 2.87 करोड़ से बनेगा गौ-अभ्यारण्य, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास, तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्य, 500 से अधिक पशुओं को मिलेगा आश्रेय

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गौ-अभ्यारण्य का शिलान्यास...
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षाें में श्रमिकों को प्रदान की 10.36 करोड़ की आर्थिक मदद – कंवर

समूरकलां व डोहगी में आज 410 लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर व 345 को साईकलें वितरित ऊना, 21 फरवरी – भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से गत तीन वर्षोें के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!