जयराम सरकार ने हिमाचल को आर्थिक दिवालियापन की तरफ धकेला : मुकेश अग्निहोत्री

by

सोलन :
हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन में धकेला है। प्रदेश लगातार कर्जों के बोझ तले डूब रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत में कही।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल में परिवर्तन की लहर चल रही है। जल्द जयराम सरकार विदा होने वाली है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर रोजाना करोड़ों रुपए की घोषणा कर रहें, जबकि सरकार का खजाना खाली पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार हिमाचल आ रहे हैं, मगर मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य नेता उनके पास हिमाचल से जुड़ी मांगों को नहीं रख पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की रैलियों पर भारी भरकम सरकारी पैसा खर्च किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि नीलाम हुआ है। ऐसा करने वाले सचिवालय ओर पुलिस हेडक्वार्टर में बैठे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मशीन ऑपरेटर के 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार

हमीरपुर 23 अक्तूबर। बद्दी में वर्द्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चैकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

तारा। बरोटीवाला : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत प्रातः...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में एक व्यक्ति की लाश : मृतक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सरवन राम निवासी बलवाल बंगा नवांशहर

चिंतपूर्णी : बस स्टैंड के पास होटल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समूरकलां में विकास योजनाओं के लिए गत तीन माह में 75 लाख रुपये स्वीकृत – वीरेन्द्र कंवर

ऊना – हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास हुआ है। विकास की इस रफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!