पति ग्रिफ्तार : गांव मैरां में जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली महिला का

by

गढ़शंकर :
पिछले दिनों गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव मैरा में 30 वर्षीया जसप्रीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने अपने ससुरालियों से तंग आकर कोई नशीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
इस संबंध में मृतक महिला के पेके परिवार द्वारा थाना गढ़शंकर में एकत्रित होकर जसप्रीत कौर की मौत के लिए उसके पति और उसके ससुराल के अन्य परिवारिक मेंबरों को जिम्मेदार ठहराते हुए इंसाफ की मांग की गई थी। मृतिका जसप्रीत कौर के परिवार के मेंबरों ने बताया कि उनकी लड़की को दहेज के लिए उसके ससुराल द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने लड़की के ससुराल पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि उनकी लड़की का गला घोंटकर उसे जहरीली दवाई खाने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस द्वारा मृतक जसप्रीत कौर के परिवारिक मेंबरों के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी। इस संबंध में आज गढ़शंकर के थाना अध्यक्ष करनैल सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान मृतक के पति बलविंदर सिंह पुत्र जसवंत राय निवासी मैरा थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से प्राईवेट स्कूल करे टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ की भर्ती: दरबारा सिंह

ए.डी.सी. ने होशियारपुर के नामी प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ की बैठक जिले में 9 सितंबर से 17 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे मैगा रोजगार मेले होशियारपुर: पंजाब सरकार के घर-घर...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार बुजुर्ग की मौत

गढ़शंकर, 4 सितम्बर : मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर गढ़शंकर तहसील कंप्लैकस के सामने एक साईकिल सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार बैलेरो गाड़ी ने बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया जिससे बुजुर्ग की...
article-image
पंजाब

बीजेपी उम्मीदवार को वनीत बिट्टू 7 हजार वोट डलवाएं, जाखड़ को भेजेंगे स्वीट्जरलैंड : राजा वडिंग

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दावा किया हैं कि लुधियाना पश्चिमी में कांग्रेस का मुकाबला किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!