करोड़ो रुपए के घपले के आरोप पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर : पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने लगाए

by

भ्रष्टाचार को लेकर अब पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर गिर सकती है गाज
अमृतसर :
पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार का एक अन्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में फंसता नजर आ रहे हैं। जिसके तहत ग्रामीण विकास तथा पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर गांव भगतपुरा की जमीन बेच कर करोड़ों रुपये का घपला करने के आरोप लगाए हैं। कुलदीप धालीवाल के मुताबिक गोल्डन गेट के पास अल्फा इंटरनैशनल सिटी कालोनी में पंचायत की 32 कनाल 16 मरले जमीन 1 करोड़ 25 लाख रुपये में बिकी जबकि इसकी कुल कीमत साढ़े सात करोड़ प्रति एकड़ बनती है। इसमें लगभग 28 करोड़ का घपला हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला वर्ष 2015 से अकाली दल की सरकार के समय में शुरु हुआ। उन्होंने कहा कि 10 मार्च 2022 को कांग्रेस की हार हुई तथा अगले ही दिन 11 मार्च 2022 को पूर्व कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा ने इस जमीन को बेचने के दस्तावेजों पर दस्तखत करके मुहर लगा दी। जबकि उस समय चुनाव आचार संहिता लागू हो रखी थी।
धालीवाल ने प्रेस कांफ्रैंस के दौरान कहा कि चन्नी की अगुवाई में 11 मार्च को अस्तीफा दे दिया तथा उसे दिन जल्दबाजी में तृप्त बाजवा ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए 3 नवम्बर को एक कमेटी का गठन किया है, जो 8 दिनों में इसकी जांच करके सारी रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में आईएएस अधिकारी अमित कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के ज्वाइंट डायरैक्टर सर्वजीत सिंह, सीनियर लॉ अधिकारी जे.ई. हरविन्द्र सिंह आहलुवालिया को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट में जो भी आरोपी शामिल पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कमेटी ने सिफारिश कर दी तो जमीन की रजिस्ट्री रद्द हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले आप सरकार ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके साधू सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सुबह राघव चड्ढा से Z+ सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने छीनी : दोपहर में केंद्र ने दे दी Z सिक्योरिटी

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है. खबर है कि दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को अर्धसैनिक बल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पर्यटकों ने स्थानीय युवतियों का किया पीछा : लोगों के रोकने पर धारदार हथियार से किया हमला, 2 गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल ।  पंजाब के पर्यटकों पर स्थानीय युवतियों का पीछा करने पर जब उनको स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।...
article-image
पंजाब

महिला दौड़ा रही थी थार, बाइक सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, युवक की मौत

लुधियाना :  पंजाब में हिमाचल नंबर की थार ने खूब तांडव मचाया। पंजाब के लुधियाना में थार को दौड़ा रही महिला चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और दूर तक घसीटते हुए...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने 30 अप्रैल तक सिनेमा घरों, बार, जिम, कोचिंग सेंटरों व स्पोर्ट कांप्लेक्स बंद करने के दिए आदेश

विवाह व अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रीकरण पर पाबंदी रेस्टोरेंट व होटल रहेंगे बंद, सिर्फ होम डिलीवरी/घर ले जाने की अनुमति होशियारपुर :   जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर अपनीत रियात ने जिले...
Translate »
error: Content is protected !!